Adani Power: अडानी समूह नित-कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। अडानी पोर्टफोलियो कंपनियों में शामिल अडानी पावर लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए वैश्विक रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल के कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट (CSA) में 67 (100 में से) का असाधारण स्कोर हासिल किया है। इसकी तुलना सेक्टोरल एवरेज 42 और एपीएल के अपने वित्त वर्ष 23 स्कोर 48 से की जा सकती है।
इस तरह हासिल किया स्कोर
इस स्कोर के साथ अडानी पावर ग्लोबल इलेक्ट्रिक यूटिलिटीज में टॉप 80 परसेंटाइल में शामिल है। ह्यूमन राइट्स, ट्रांसपेरेंसी और रिपोर्टिंग, वाटर, वेस्ट एंड पॉल्यूशन जैसे CSA स्कोर के कई तत्वों में यह शीर्ष 100 परसेंटाइल में शामिल है। तीन और तत्वों- एनर्जी, ऑक्यूपेशनल हेल्थ एंड सेफ्टी और कम्यूनिटी रिलेशनशिप में यह 90 परसेंटाइल या उससे अधिक श्रेणी में है।
कंपनी का प्रदर्शन
एसएंडपी ग्लोबल CSA स्कोर एसएंडपी ग्लोबल ESG स्कोर है। जिससे किसी कंपनी के प्रदर्शन का पता चलता है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ESG) सिद्धांतों को शामिल करने के प्रति समर्पण को रेखांकित करती है।
क्या है अडानी पावर
अडानी पावर (एपीएल) अडानी पोर्टफोलियो का एक हिस्सा है। जो भारत में सबसे बड़ी निजी थर्मल पावर उत्पादक है। कंपनी के पास गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड और तमिलनाडु में 11 बिजली संयंत्रों में फैली 17,510 मेगावाट की स्थापित थर्मल पावर क्षमता है। इसके अलावा गुजरात में 40 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट भी है। बिजली के हर क्षेत्र में विशेषज्ञों की एक विश्व स्तरीय टीम की मदद से अडानी पावर अपनी विकास क्षमता को प्राप्त करने की राह पर है। कंपनी भारत को गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती बिजली उपलब्ध कराने के लिए प्रौद्योगिकी और नवाचार का उपयोग कर रही है।
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
16 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines