Gautam Adani News: गौतम अडानी ने पावर सेक्टर में एक बार फिर अपना पावर दिखाने का कदम उठा लिया है। सब ठीक रहा तो अडानी, अनिल अंबानी की बंद पड़ी कंपनी खरीद सकते हैं। अनिल अंबानी के पास नागपुर में 600 मेगावॉट का थर्मल प्लांट है, जिसे खरीदने के लिए अडानी की कंपनी अडानी पावर, रिलायंस पावर से बातचीत कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अडानी की कंपनी इस मामले में एक्टिव होकर सीएफएम एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के साथ बातचीत कर रही है।
ये भी पढ़ेंः Income Tax Refund: अभी तक नहीं मिला रिफंड? तो मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
रिलांयस पावर को अडानी द्वारा खरीदे जाने की खबरें सार्वजनिक होने के बाद रिलायंस पावर के शेयर रॉकेट बन गए हैं। 19 अगस्त को कंपनी के शेयरों में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा। रिलायंस पावर के शेयर की मौजूदा कीमत 32.79 रुपये है।
4 से 5 करोड़ रुपये प्रति मेगावाट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अडानी पावर नागपुर में 600 मेगावाट की बुटीबोरी थर्मल पावर परियोजना को 2 हजार से 3 हजार करोड़ रुपये में खरीदने के लिए चर्चा कर रही है। माना जा रहा है कि ये डील 4 से 5 करोड़ रुपये प्रति मेगावाट पर हो सकती है। बुटीबोरी थर्मल पावर परियोजना कभी दिवालिया रिलायंस पावर के स्वामित्व में थी, मौजूदा समय में यह रिले पावर की सहायक कंपनी विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर के अधीन है।
ये भी पढ़ेंः सिर्फ 15 हजार में लॉन्च होगा Motorola का तगड़ा फोन, कैमरा और डिजाइन तो सबसे खास
अप्रैल में भी अंबानी ने बेची एक कंपनी
रिपोर्ट के मुताबिक बुटीबोरी प्रोजेक्ट में दो प्लांट हैं और इसकी कीमत 6 हजार करोड़ हो सकती है। हालांकि यह प्रोजेक्ट अभी बंद है। लिहाजा इसकी कीमतों पर असर पड़ा है। इससे पहले अप्रैल में अनिल अंबानी की कंपनी ने महाराष्ट्र के वाशपेट स्थित पवन ऊर्जा परियोजना को जेएसडब्ल्यू एनर्जी को बेचा था।
अप्रैल में दाखिल की गई अपनी फाइलिंग में रिलायंस पावर ने नियामक को बताया था कि उसने वाशपेट स्थित 45 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना को जेएसडब्ल्यू रिन्यूएबल एनर्जी (कोटेड) लिमिटेड को बेच दी है। इसके डील के बदले कंपनी को 132.39 करोड़ रुपये मिले हैं।
संबंधित खबरें
पति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
57 mins ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 hr agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
2 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
6 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
7 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
7 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
23 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines