गौतम अडानी की अगुवाई वाले अडानी ग्रुप की उपलब्धियों में एक और मील का पत्थर शामिल हो गया है। दरअसल TIME मैगजीन ने अडानी ग्रुप को साल 2024 की दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में शामिल किया है। यह लिस्ट ग्लोबल इंडस्ट्री रैंकिंग एंड स्टैटिस्टिकल पोर्टल स्टैटिस्टा (Statista) और TIME ने मिलकर तैयार की है। इस लिस्ट में जगह मिलना दिखाता है कि अडानी ग्रुप अपने कर्मचारियों की संतुष्टि, रेवेन्यू ग्रोथ और सस्टेनेबिलिटी को लेकर कितना प्रतिबद्ध है।
इस संबंध में अडानी ग्रुप की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि यह सम्मान अडानी ग्रुप के कठिन परिश्रम और विभिन्न कारोबारों में बेहतर करने की प्रतिबद्धता का गवाह है। बता दें कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों की लिस्ट तैयार करने के लिए टाइम और स्टैटिस्टा ने तीन मुख्य मानकों को ध्यान में रखा था। बता दें कि अडानी पोर्टफोलिया की लिस्टेड 11 कंपनियों में से 8 कंपनियों को इस इवैल्युएशन में शामिल किया गया था। आगे जानिए ये आठ कंपनियां कौन सी हैं।
ये भी पढ़ें: Coca Cola ने बंद कर दी अपनी सबसे ‘हेल्दी’ ड्रिंक, फैंस को बोला सॉरी
1. अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड
2. अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड
3. अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड
4. अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड
5. अडानी टोटल गैल लिमिटेड
6. अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड
7. अडानी पावर लिमिटेड
8. अडानी विलमान लिमिटेड
ये भी पढ़ें: रेल का टिकट फट जाए या खो जाए तो क्या है विकल्प? जानिए सब कुछ
जानिए अडानी ग्रुप के बारे में
बता दें कि अडानी ग्रुप का मुख्यालय गुजरात के अहमदाबाद में है। अडानी ग्रुप भारत का सबसे बड़ा और तेजी से बढ़ता हुआ कारोबारी ग्रुप है जो सीमेंट से लेकर ग्रीन एनर्जी और ट्रांसपोर्टो तक कई क्षेत्रों में बिजनेस करता है। अडानी ग्रुप ने समय के साथ बाजार में अपनी स्थिति लीडरशिप वाली बनाने में सफलता पाई है। ग्रुप की सफलता इसकी मूल फिलोसॉफी नेशन बिल्डिंग और ग्रोथ विद गुडनेस से जुड़ी हुई है और ग्रुप सस्टेनेबल डेवलपमेंट यानी सतत विकास पर फोकस करता है।
ये भी पढ़ें: जियो में नौकरी करने का है सुनहरा मौका, इस पोस्ट पर निकाली वैकेंसी
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
8 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
8 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
10 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
11 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
12 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
13 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
14 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
16 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
16 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines