Adani Group Shares: अडानी ग्रुप के खिलाफ हाल ही में लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर कंपनी ने एक बयान जारी किया है जिसके बाद से शेयर मार्केट में Adani Group के शेयर भागते दिख रहे हैं। दरअसल, कंपनी ने गौतम अडानी, सागर अडानी और अन्य पर लगे सभी आरोपों को निराधार और गलत बताया है। अडानी ग्रीन एनर्जी ने साफ तौर पर कहा है कि अमेरिकी भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम (FCPA) के तहत लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।
बयान से इन्वेस्टर्स का विश्वास हुआ मजबूत
अडानी ग्रुप द्वारा जारी बयान में यह भी साफ तौर से कहा गया है कि गौतम अडानी और अन्य के खिलाफ न तो अमेरिकी न्याय विभाग (US DOJ) ने किसी प्रकार का अभियोग लगाया है और न ही अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (US SEC) ने उनके खिलाफ सिविल शिकायत दर्ज की है। इस बयान के बाद इन्वेस्टर्स का विश्वास कंपनी पर और भी बढ़ गया है, जिससे अडानी ग्रुप के शेयर्स में जबरदस्त तेजी आई है।
टॉप गेनर्स में अडानी ग्रुप के शेयर
टॉप गेनर्स में सबसे ऊपर Adani Energy Solutions का शेयर कारोबार कर रहा है जो इस वक्त (10:10 बजे) 7% के जबरदस्त उछाल के साथ 645 रुपये पर कारोबार कर रहा है। दूसरे नंबर पर अडानी पावर का शेयर 5% तक के उछाल के साथ 560 के लेवल पर पहुंच गया है। जबकि तीसरे नंबर पर टॉप गेनर्स में Adani Total Gas का शेयर बना हुआ है जो 4% तक के उछाल के साथ 606 रुपये पर पहुंच गया है। इसके अलावा अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में भी 2% तक का उछाल देखने को मिला है।
सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
दूसरी तरफ आज यानी 27 नवंबर को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,800 के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है। जबकि निफ्टी भी करीब 50 अंक की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है और ये 24,200 के लेवल पर कारोबार कर रहा है।
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
46 mins ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
7 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
8 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
10 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
10 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
12 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
12 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
14 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
15 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines