हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

अपनी 2 कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में अडानी ग्रुप! कर्ज बना वजह या कुछ और?

Adani Group Selling Stakes : अडानी ग्रुप के प्रमोटर्स इस समूह की 2 कंपनियों की हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में हैं। इस रिपोर्ट में जानिए ये 2 कंपनियां कौन सी हैं और ग्रुप को ऐसा कदम क्यों उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी। (File Photo)

Adani Group : देश के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में से एक अडानी ग्रुप अपनी कुछ कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रहा है। सीएनबीसी आवाज की एक रिपोर्ट के अनुसार ग्रुप अडानी पावर और अंबुजा सीमेंट जैसी कंपनियों में प्रमोटर होल्डिंग्स बेचने जा रही है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह बात कही गई है और सूत्रों का नाम नहीं बताया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अडानी ग्रुप के प्रमोटर्स अडानी पावर और अंबुजा सीमेंट में 5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने जा रहे हैं। इस रिपोर्ट पर अडानी ग्रुप या इसके चेयरमैन गौतम अडानी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि समूह के प्रमोटर्स ने यह फैसला इसलिए किया है ताकि कर्ज में कमी की जा सके। बता दें कि जून तिमाही की समाप्ति पर प्रमोटर्स के पास अडानी पावर में 72.71 और अंबुजा सीमेंट में 70.33 प्रतिशत ही हिस्सेदारी थी। इस तिमाही की रिपोर्ट आने के बाद अडानी पावर के शेयरों के दाम अपने अब तक के सबसे निचले स्तर (1.2 प्रतिशत की गिरावट के बाद 686.75 रुपये) पर पहुंच गए थे। वहीं, अंबुजा सीमेंट के शेयरों के भाव में थोड़ी तेजी देखने को मिली थी। इसके भाव में 0.5 प्रतिशत के इजाफे के बाद अंबुजा सीमेंट के शेयरों की कीमत 632.5 रुपये हो गई थी।

कैसा रहा इन दोनों कंपनियों का प्रदर्शन?

बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच अडानी पावर के शेयर में करीब 3 प्रतिशत जबकि अंबुजा सीमेंट के शेयरों में 9 प्रतिशत की गिरावट आई है। रिपोर्ट के अनुसार अडानी ग्रुप के प्रमोटर्स ऑफर फॉर सेल या फिर ब्लॉक डील्स के जरिए इन दोनों कंपनियों में हिस्सेदारी बेच सकते हैं। बताया जा रहा है कि ऐसा करके उनका टारगेट 15,000 करोड़ से 20,000 करोड़ रुपये तक के शेयर बेचने का है। यह कदम कर्ज चुकाने या फिर हिस्सेदारी बेचकर लेवरेज कम करने के लिए उठाया गया है। बता दें कि अडानी ग्रुप ने इसे लेकर अभी तक कोई कमेंट नहीं किया है। न्यूज24 इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: जल्दी निपटा लें बैंक से जुड़े जरूरी काम, लगातार 3 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी

ये भी पढ़ें: दिल्ली से पटना तक, सस्ता हुआ सोना और चांदी; जल्दी जान लीजिए ताजा रेट

ये भी पढ़ें: मिशेल पूनावाला बनीं अंबानी परिवार की पड़ोसन? शौक सुन उड़ जाएंगे होश

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें