अडाणी पोर्टफोलियो का EBITDA पिछले 12 महीनों में पहली बार 90,572 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो साल दर साल (YoY) 10% की बढ़त पर है। वहीं, Q1 FY26 EBITDA भी रिकॉर्ड स्तर पर 23,793 करोड़ रुपये रहा, अडाणी ग्रुप ने गुरुवार को जानकारी शेयर की।
इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस से सबसे ज्यादा कमाई
कंपनी ने बताया कि कोर इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस (यूटिलिटी, ट्रांसपोर्ट और अडाणी एंटरप्राइजेज के तहत आने वाले नए इंफ्रा बिजनेस) ने Q1 FY26 में कुल EBITDA का 87% योगदान दिया। ग्रुप के मुताबिक, एयरपोर्ट्स, सोलर और विंड मैन्युफैक्चरिंग और रोड प्रोजेक्ट्स जैसे इंफ्रा एसेट्स का EBITDA पहली बार 10,000 करोड़ रुपये पार कर गया।
इन बिजनेस ने ग्रोथ में की मदद
इस मजबूत प्रदर्शन का श्रेय मुख्य रूप से एयरपोर्ट्स Adani Green Energy, Adani Energy Solutions, Adani Ports and SEZ और Ambuja Cements को दिया गया है।
लोन और लिक्विडिटी कंडिशन
पोर्टफोलियो लेवल पर Net Debt to EBITDA 2.6 गुना है, जो वैश्विक स्तर पर सबसे कम में से एक है। कंपनी के पास 53,843 करोड़ रुपये कैश मौजूद है, जिससे अगले 21 महीनों तक कर्ज चुकाने की क्षमता बनी रहती है। यह कुल ग्रॉस डेट का लगभग 19% है।
ये भी पढ़ें-भारतीय शेयर बाजार पर ट्रंप टैरिफ का असर, Sensex 600 अंक और Nifty 0.7 प्रतिशत गिरा
जून तक का क्रेडिट प्रोफाइल और बेहतर हुआ है, क्योंकि 87% Run-rate EBITDA (99,561 करोड़ रुपये) अब उन एसेट्स से आ रहा है जिनकी घरेलू रेटिंग AA- या उससे ऊपर है। कंपनी ने बताया कि पोर्टफोलियो की सभी कंपनियों के पास अगले 12 महीनों तक डेट सर्विसिंग की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त लिक्विडिटी मौजूद है।
रिकॉर्ड फंड फ्लो और एसेट बेस
टैक्स के बाद फंड फ्लो 66,527 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है। वहीं कंपनी का एसेट बेस 6.1 लाख करोड़ रुपये का है, जिसमें FY25 के दौरान 1.26 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।
अडाणी एंटरप्राइजेज और नए प्रोजेक्ट
अडाणी एंटरप्राइजेज (AEL) के नए बिजनेस तेज ग्रोथ पथ पर हैं। Adani New Industries Ltd (ANIL) ने भारत का पहला ऑफ-ग्रिड 5 MW ग्रीन हाइड्रोजन पायलट प्लांट सफलतापूर्वक शुरू किया गया है। वहीं निर्माणाधीन 8 में से 7 प्रोजेक्ट्स 70% से ज्यादा पूरे हो चुके हैं, जिनमें गंगा एक्सप्रेसवे भी शामिल है।
अडाणी ग्रीन एनर्जी (AGEL)
- कंपनी की ऑपरेशनल कैपेसिटी 45% बढ़कर 15,816 MW हो गई।
- इसमें 3,763 MW सोलर, 585 MW विंड और 534 MW हाइब्रिड पावर प्लांट्स जोड़े गए।
अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (AESL)
- AESL ने एक नया ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट WRNES Talegaon लाइन हासिल किया है।
- कंपनी का ऑर्डर बुक अब 59,304 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
अडाणी पोर्ट्स
- Q1 FY26 में Adani Ports का वॉल्यूम 11% से ज्यादा बढ़कर 121 MMT पर पहुंच गया है।
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
34 mins agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 hr agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
2 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
4 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
4 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
5 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
6 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
23 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines