हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

अडानी ने दी फ्लिपकार्ट, पेटीएम, गूगलपे जैसी कंपनियों को टेंशन, इन फील्ड में एंट्री की तैयारी

Adani Group Will Enter in E-Commerce and Digital Payment : अडानी ग्रुप जल्द ही ई-कॉमर्स और डिजिटल पेमेंट मार्केट में उतर सकता है। अगर यह ऐसा करता है तो इसका मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद फ्लिपकार्ट, पेटीएम, टाटा आदि कंपनियों से होगा। वहीं अडानी ग्रुप अपना क्रेडिट कार्ड भी जारी कर सकता है।

विज्ञापन

Adani Group May Enter in Digital Payment : अडानी ग्रुप ने फ्लिपकार्ट, एमेजॉन, पेटीएम और गूगलपे जैसी UPI कंपनियों की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल, अडानी ग्रुप ई-कॉमर्स और डिजिटल पेमेंट सेगमेंट में एंट्री मारने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि अडानी ग्रुप जल्दी ही अपना ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म लॉन्च कर सकता है। अगर यह ग्रुप ऐसा करता है तो इसका मुकाबला मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज, फ्लिपकार्ट, एमेजॉन आदि जैसी कंपनियों से होगा। इस समय रिलायंस की ई-कॉमर्स मार्केट में अच्छी पकड़ है। वहीं दूसरी ओर अडानी ग्रुप UPI के लिए आवेदन कर सकता है। इससे यह ग्रुप मार्केट में पहले से मौजूद डिजिटल पेमेंट कंपनियों जैसे गूगलपे, पेटीएम, फोनपे आदि को टक्कर देगा।

क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च करने पर जोर

अडानी ग्रुप क्रेडिट कार्ड भी जारी कर सकता है। हालांकि इसकी घोषणा यह ग्रुप पहले ही कर चुका है। यह को-ब्रांडेड कार्ड होगा और इसके लिए अडानी ग्रुप कुछ बैंकों से बात भी कर रहा है। अडानी ग्रुप ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के माध्यम से ऑनलाइन शॉपिंग की पेशकश कर सकता है। इसके लिए यह ग्रुप ONDC से बातचीत कर रहा है। बता दें कि ONDC सरकार समर्थित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। यह सेलर और बायर्स के बीच एक ब्रिज का काम करता है।

ई-कॉमर्स और डिजिटल पेमेंट सेगमेंट में उतर सकता है अडानी ग्रुप।

अडानी ऐप से मिलेंगी सर्विस

फाइनेंशियल टाइम्स में छपी खबर के अनुसार अगर अडानी ग्रुप को इसकी मंजूरी मिल जाती है तो ये सर्विस अडानी ऐप के माध्यम से मिलेंगी। इस ऐप को साल 2022 में लॉन्च किया गया था। इस ऐप के माध्यम से अभी ट्रैवल संबंधित सुविधाएं जैसे टिकट, होटल बुक कराना आदि सुविधाएं ही मिल रही हैं। साथ ही इस ऐप का इस्तेमाल अडानी गैस, बिजली का बिल आदि को भरने में भी किया जाता है। ऐसे में अडानी के पास पहले से ही कस्टमर बेस है। इसलिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और डिजिटल पेमेंट में एंट्री मारने के बाद कंपनी का शुरुआती फोकस इन्हीं ग्राहकों को टार्गेट करने का होगा। खबर के अनुसार कस्टमर इस ऐप के माध्यम से जो भी पेमेंट करेंगे, उन्हें लॉयल्टी पॉइंट्स दिए जाएंगे जिनका इस्तेमाल ऑनलाइन शाॅपिंग में किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें : अफ्रीका में भी इंटरनेट क्रांति लाने की तैयारी में मुकेश अंबानी! 5G सर्विसेज लॉन्च करेगी रिलायंस

इनसे होगा मुकाबला

ई-कॉमर्स और डिजिटल पेमेंट के सेगमेंट में उतरने के बाद अडानी ग्रुप का सामना कई कंपनियों से होगा। इसमें पेटीएम, फोनपे, गूगलपे आदि हैं। ये UPI बेस्ड पेमेंट ऐप चला रहे हैं। वहीं बात अगर ई-कॉमर्स की करें तो कंपनी का मुकाबला फ्लिपकार्ट और एमेजॉन के अतिरिक्त पेटीएम और टाटा से भी होगा। ये कंपनियां ONDC के माध्यम से ग्रोसरी और फैशन से जुड़ी चीजों की खरीदारी की पेशकश करती हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें