Colombo Port Project: अरबपति कारोबारी गौतम अडानी के नेतृत्व वाले समूह की तरफ से एक ऐसा बयान सामने आया है, जो समूह की मजबूत आर्थिक स्थिति को दर्शाता है। अडानी ग्रुप की कंपनी ‘अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड’ ने अपने दम पर श्रीलंका में पोर्ट प्रोजेक्ट को पूरा करने का ऐलान किया है। कंपनी ने साफ किया है कि वह अमेरिकी फंडिंग पर निर्भर नहीं रहेगी।
आवेदन भी लिया वापस
अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि वह श्रीलंका में कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल प्रोजेक्ट को बिना अमेरिकी मदद के पूरा करेगी। उसने US इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (DFC) से फंडिंग के लिए वर्ष 2023 में किया गया अपना आवेदन वापस ले लिया है। कंपनी ने यह भी बताया है कि प्रोजेक्ट ट्रैक पर है और अगले साल पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें – कड़वा होगा Coffee का स्वाद, लेकिन इस कड़वाहट में भी आपके लिए छिपी है मिठास, समझिये कैसे
कौन-कौन है शामिल?
अडानी समूह की कंपनी ने आगे कहा है कि वह अपने संसाधनों से इस प्रोजेक्ट की फंडिंग करेगी। अमेरिका के डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (DFC) ने पिछले साल नवंबर में ‘कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल’ प्रोजेक्ट के लिए 553 मिलियन अमेरिकी डॉलर का लोन देने पर सहमति दर्शाई थी। इस टर्मिनल का विकास अडानी पोर्ट्स, श्रीलंका की कंपनी जॉन कील्स होल्डिंग्स पीएलसी और श्रीलंका पोर्ट्स अथॉरिटी (SLPA) मिलकर कर रहे हैं। बता दें कि DFC ने अब तक इस प्रोजेक्ट के लिए अडानी पोर्ट्स को कोई फंडिंग नहीं दी है।
इसलिए तैयार हुआ था DFC
US इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन इस प्रोजेक्ट पर फंडिंग के लिए इसलिए तैयार हुआ था, क्योंकि वह हिंद महासागर क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव को सीमित करने के अभियान में शामिल है। हालांकि, लोन प्रक्रिया तब अटक गई जब डीएफसी ने कहा कि अडानी और SLPA के बीच समझौते को उनकी शर्तों के अनुरूप संशोधित किया जाए। अब अडानी समूह ने साफ कर दिया है कि वह बिना अमेरिकी मदद के इस प्रोजेक्ट को अपने दम पर पूरा करेगा।
महत्वपूर्ण है ये बंदरगाह
कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल प्रोजेक्ट का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। अडानी पोर्ट्स की इसमें 51% हिस्सेदारी है। इस प्रोजेक्ट पर काम सितंबर 2021 में शुरू हुआ था। कोलंबो बंदरगाह हिंद महासागर में सबसे बड़ा और सबसे व्यस्त ट्रांसशिपमेंट बंदरगाह है। इसलिए यह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। प्रोजेक्ट का पहला चरण 2025 की पहली तिमाही तक व्यावसायिक गतिविधियों के लिए चालू होने वाला है।
इस वजह से उठाया कदम?
अडानी समूह के इस फैसले को अमेरिका में लगे आरोपों का रिएक्शन बताया जा रहा है। पिछले महीने अमेरिका में गौतम अडानी, उनके भतीजे सहित छह अन्य लोगों पर रिश्वतखोरी के आरोप लगे थे। इसके बाद DFC ने कहा था कि वह अडानी और उनके अधिकारियों पर लगे रिश्वतखोरी के आरोपों की निगरानी कर रहा है। माना जा रहा है कि इसी के चलते समूह की कंपनी ‘अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड’ ने अमेरिकी फंडिंग लेने से इंकार कर दिया है। अडानी समूह पहले ही इन आरोपों को बेबुनियाद करार दे चुका है।
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
3 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
5 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
6 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
12 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
12 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
13 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
13 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
15 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
15 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines