Adani Group: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने गुरुवार सुबह 20 हजार करोड़ के FPO को वापस लिए जाने के फैसलों को लेकर बयान जारी किया है। गौतम अडानी ने बयान जारी कर निवेशकों को समझाने की कोशिश की है और इस फैसले के पीछे के वजहों के बारे में भी जानकारी दी है। बता दें कि 20,000 करोड़ रुपये के लिए फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) 27 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 31 जनवरी को सब्सक्राइब होकर बंद हुआ था।
अडाणी ग्रुप ने अडानी एंटरप्राइजेज के 20,000 करोड़ रुपये के फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) को बुधवार को वापस ले लिया था। इस संबंध में गौतम अडाणी ने गुरुवार सुबह कहा कि पूरी तरह से सब्सक्राइब किए गए FPO के बाद इसे वापस लेने के फैसले ने कई लोगों को चौंका दिया होगा। लेकिन बाजार में आज के उतार-चढ़ाव को देखते हुए बोर्ड ने महसूस किया कि FPO के साथ आगे बढ़ना नैतिक रूप से सही नहीं होगा।
और पढ़िए – क्या बजट 2023-24 में 80C की सीमा बढ़ाई गई है? डिटेल्स जानें
गौतम अडाणी बोले- मेरे निवेशकों का हित सबसे ऊपर
गौतम अडाणी ने बयान जारी कर कहा कि मेरे लिए मेरे निवेशकों का हित सबसे ऊपर है, इसलिए निवेशकों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए हमने FPO वापस ले लिया है। इस निर्णय का हमारे मौजूदा परिचालनों और भविष्य की योजनाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हम समय पर क्रियान्वयन पर ध्यान देना जारी रखेंगे।
और पढ़िए – इस सरकारी योजना में करें सिर्फ 58 रुपये का निवेश, मैच्योरिटी पर मिलेंगे पूरे 8 लाख
बोले- हमारा हर बिजनेस जिम्मेदार तरीके से वैल्यू क्रिएट करता रहेगा
गौतम अडाणी ने कहा कि बाजार में स्थिरता आने के बाद हम अपनी पूंजी बाजार रणनीति की समीक्षा करेंगे। हमारा ESG पर खास फोकस है और हमारा हर बिजनेस जिम्मेदार तरीके से वैल्यू क्रिएट करता रहेगा। हमारे गवर्नेंस सिद्धांतों का सबसे मजबूत सत्यापन, हमारी कई अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों से आता है।
अडाणी बोले- हमारी बैलेंस शीट और संपत्ति मजबूत
गौतम अडाणी ने कहा कि हमारी बैलेंस शीट मजबूत है और संपत्ति मजबूत है। हमारा EBIDTA स्तर और नकदी प्रवाह बहुत मजबूत रहा है और हमारे ऋण दायित्वों को पूरा करने का एक त्रुटिहीन ट्रैक रिकॉर्ड है। हम लंबी अवधि के मूल्य निर्माण पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे और आंतरिक संसाधनों द्वारा विकास का प्रबंधन किया जाएगा।
और पढ़िए – छंटनी के दौर के बीच अहमदाबाद की ये कंपनी कर्मचारियों पर मेहरबान, ग्रोथ के बाद बांटी चमचमाती कार
जानें क्या होता है फॉलो-ऑन-पब्लिक ऑफर (FPO)
FPO के जरिए कोई कंपनी अपना फोलो ऑन पब्लिक ऑफर जारी करती है। यानी कि जो कंपनी पहले से शेयर मार्केट में लिस्टेड है, वह इन्वेस्टर्स के लिए नए शेयर ऑफर करती है। ज्यादातर ये शेयर प्रोमोटर्स की ओर से जारी किए जाते हैं। FPO का इस्तेमाल कंपनी के इक्विटी बेस को डाइवर्सिफाई करने के लिए होता है।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
5 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
7 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
8 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
11 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
14 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
16 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines