Gautam Adani: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में जो कंपनियां अडानी ग्रुप से बड़ी हैं, वे 25 फीसदी भी काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के आधार पर वह हमसे भले ही बड़ी हों, लेकिन बुनियादी ढांचे के आधार पर वह हमसे बड़ी नहीं हैं। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए गौतम अडानी ने कहा कि जब तक कहीं कोई राजनीति नहीं हो रही है, तब तक हमे किसी भी सरकार के साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं है।
अडानी ग्रुप देश के 25 राज्यों में काम कर रहा है
आए दिन अपने ऊपर लगने वाले आरोपों पर गौतम अडानी ने कहा कि अडानी ग्रुप देश के 25 राज्यों में काम कर रहा है। ग्रुप सिर्फ कांग्रेस या बीजेपी ही नहीं, बल्कि हर सरकार के साथ काम कर रहा है। उनका कहना था कि लोग अक्सर कहते हैं कि अडानी ग्रुप बीजेपी स्टेट में काम करता है, लेकिन हम केरल में काम कर रहे हैं।
अडानी ग्रुप हर सरकार के साथ काम करने को तैयार है
गौतम अडानी ने आगे कहा कि ग्रुप का विंझिगम पोर्ट 20000 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट है और ये प्रोजेक्ट कंपनी को कांग्रेस सरकार में मिला था। उन्होंने कहा कि हम हर सरकार के साथ काम करने को तैयार हैं, हमें किसी भी पार्टी या सरकार के साथ कोई समस्या नहीं है, बशर्ते जब तक वहां कोई राजनीति न हो रही हो।
सरकार की सपोर्ट के बना नहीं कर सकते इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में काम
गौतम अडानी ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को लेकर वह खुले आम कहते हैं कि ये सरकार के मदद के बिना पूरा ही नहीं हो सकता। किसी के पास पैसे हों तब भी वो कहीं भी जाकर कोई इंफ्रा प्रोजेक्ट नहीं बना सकते। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि ये सबसे मुश्किल सेक्टर्स में से एक है। इस बिजनेस में आप जब तक आप अपने 5 साल से ज्यादा नहीं देते तब तक आप इस बिजनेस को नहीं कर सकते हो।
ये भी पढ़ें: डॉलर के मुकाबले कमजोर रुपये का रुतबा कैसे बढ़ा? समझिये पूरा गणित
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
8 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
13 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
13 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
14 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
16 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
18 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
19 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
21 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
22 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines