Adani Group: अडानी ग्रुप को लेकर कुछ जानकारी सामने आई है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अडानी समूह शीर्ष 10 कॉर्पोरेट करदाताओं में शामिल नहीं है। इसके बजाय, टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (TCS) है जो 1.4 बिलियन डॉलर के साथ सबसे अधिक कर देने वाली कंपनी है। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) भी TCS से पीछे है।
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने जब दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोगों की सूची में प्रवेश किया तो वह एक बहुत बड़ा मूमेंट था। लेकिन न्यूयॉर्क स्थित थिंक-टैंक हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा जारी जनवरी में एक रिपोर्ट के बाद समूह का वक्त खराब हो गया और उसे नुकसान झेलना पड़ा।
टॉप 10 में नहीं कोई भी फर्म
माइनिंग से लेकर ग्रीन एनर्जी, शिपिंग, एविएशन से लेकर पावर और अन्य तक, उनकी कंपनियां विविध क्षेत्रों में फैली हुई हैं। इसलिए, अडानी की कंपनियों, विशेष रूप से उनके प्रमुख अडानी एंटरप्राइजेज सहित, से भारत में शीर्ष कॉर्पोरेट करदाताओं में शामिल होने की उम्मीद की जा सकती है। लेकिन अडानी की कोई भी फर्म शीर्ष 10 में नहीं है।
अडानी की सात कंपनियां सूचीबद्ध कंपनियां हैं, जिनका कुल बाजार पूंजीकरण 123.2 अरब डॉलर है, जो 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिपोर्ट जारी होने के समय के 267.1 अरब डॉलर से बहुत कम हो गई है। रिपोर्ट आने के बाद अडानी समूह के शेयरों में बड़े पैमाने पर बिकवाली शुरू कर दी। गौतम अडानी की व्यक्तिगत आय भी बहुत गिर गई, जिससे वह दुनिया की सबसे अमीर सूची के शीर्ष 30 की सूची से भी बाहर हो गए थे।
2022 में, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने किसी भी अन्य भारतीय कंपनी की तुलना में अधिक कर का भुगतान किया, उसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज और सॉफ्टवेयर दिग्गज इंफोसिस रहीं।
किसने कितना दिया टैक्स?
- टीसीएस: $1404 मिलियन
- रिलायंस इंडस्ट्रीज: $937.7 मिलियन
- इंफोसिस: $ 883.3 मिलियन
- आईसीआईसीआई बैंक: $844.9 मिलियन
- आईटीसी: $ 580.9 मिलियन
- एचसीएल: $ 417.3 मिलियन
- एचयूएल: $355.6 मिलियन
- बजाज फाइनेंस: $272.2 मिलियन
- लार्सन एंड टुब्रो: $261.9 मिलियन
- अल्ट्राटेक सीमेंट: $149.3 मिलियन
संबंधित खबरें
आकाश और ईशा अंबानी ने खोले Jio की सफलता के राज, देश को अब IPO का इंतजार
19 mins agoजिंदल स्टील ने जीता एक्सीलेंस इन पीपल के लिए वर्ल्डस्टील का स्टिली अवार्ड
4 hrs ago'AI-नेटिव टेक जायंट' बनने की राह पर रिलायंस Jio, 43% मार्केट शेयर पर राज
6 hrs agoJio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
7 hrs agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
7 hrs agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
8 hrs agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
8 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
9 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
9 hrs agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines