Annual General Meeting 2025 Updates:अडाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) की33वीं सालाना आम बैठक (AGM) में अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी (Gautam Adani) ने अपने शेयरहोल्डर्स को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर , अपनी बड़ी घोषणाएं, योजना और भविष्य की रणनीति के बारे में जानकारी दी ।
गौतम अडाणी ने की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्रशंसा
अडाणी समूह के शेयरधारकों की 33वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए अडाणी ने कहा-इस साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे बहादुर पुरुष और महिलाएं वर्दी में डटे रहे। न तो प्रसिद्धि के लिए, न ही पदक के लिए, वे सिर्फ और सिर्फ अपने कर्तव्य के लिए खड़े होते हैं। ऑपरेशन सिंदूर ने ये बता दिया भारत शांति की कीमत जानता है। लेकिन कोई आंख दिखाए तो उसको उसकी भाषा में जबाव देना भी जानता है। अडाणी ने कहा कि वह भारत की “सीमाओं, परिवारों और सम्मान” की रक्षा करने वालों के “मूक बलिदानों से विनम्र हैं। अडाणी ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक हमले का बदला लेना था।
भारत बना तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था
गौतम अडाणी ने कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध ने यूरोप की एनर्जी और लॉजिस्टिक्स की सप्लाई पर गहरा असर पड़ा है। अमेरिका भी अपनी चुनौतियों से जूझ रहा है। आर्थिक मोर्चे पर यूरोप का मनोबल कमजोर हुआ है। लेकिन इन सब उथल-पुथल के बीच भारत मजबूती से खड़ा है और सबसे तेजी से बढ़ती हुई बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है। सालाना बैठक में अडाणी ने ये भी कहा-यह कोई संयोग नहीं है। यह हमारी बेहतर पॉलिसी का नतीजा है। मैं पूरे आत्मविश्वास से कहता हूं कि केंद्र सरकार और देश के विभिन्न राज्य सरकारों ने मिलकर एक असली बदलाव की मजबूत नींव रखी है।
2030 तक कुल 100 गीगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य
अडाणी ने कहा-अडाणी ग्रीन भारत में दुनिया का सबसे बड़ा अक्षय ऊर्जा पार्क बना रहा है। यह अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा। अडाणी ने यह भी कहा, कि कंपनी थर्मल, रिन्यूएबल और हाइड्रो, तीनों तरह की बिजली उत्पादन क्षमताओं को मिलाकर 2030 तक कुल 100 गीगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य लेकर चल रही है। खावड़ा से लेकर दुनिया तक, 2030 तक हमारा लक्ष्य 50 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादन का है। यह प्रोजेक्ट यह साबित करता है कि बड़े स्तर पर विकास और सस्टेनेबिलिटी साथ-साथ चल सकते हैं।
इलेक्ट्रोलाइज़र और सोलर मॉड्यूल बना रही
AGM में बोलते हुए गौतम अडाणी ने कहा-अडाणी न्यू इंडस्ट्रीज वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रोलाइज़र और सोलर मॉड्यूल बना रही है। यह अपनी सोलर मॉड्यूल निर्माण लाइनों का विस्तार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। अगले वित्तीय वर्ष तक इसमें 10 गीगावाट की एकीकृत सोलर मॉड्यूल निर्माण सुविधा होगी।
अडाणी ने कहा-नेचुरल रिसोर्सेज ने रिकॉर्ड 47 मिलियन टन कोयला और लौह अयस्क का उत्पादन किया है। वित्त वर्ष 26 तक यह 30% से ज्यादा की बढ़ोतरी हासिल के साथ आगे बढ़ रहा है। ‘हमने भारत के पहले हाइड्रोजन-संचालित खनन ट्रक का भी बीड़ा उठाया है।
AGM के अंत में बात करते हुए अडाणी ने सभी का धन्यवाद दिया और कहा, हमारी कहानी के सबसे महान अध्याय अभी आगे हैं। मैं आपसे वादा करता हूं कि अडाणी समूह की विरासत उसके बनाए गए टावरों की ऊंचाई में नहीं बल्कि हमारे द्वारा निष्पादित विश्वासों की ऊंचाई में परिलक्षित होगी। यही हमारी सच्चाई है, यही हमारा वादा है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
14 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
16 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
16 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
19 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
20 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
22 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
23 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
23 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines