भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी (अक्षय ऊर्जा) कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) और पहली छमाही (H1) के अपने शानदार वित्तीय आंकड़े जारी कर दिए हैं. कंपनी ने न केवल अपनी कमाई और बिजली उत्पादन में बड़ी छलांग लगाई है, बल्कि गुजरात के खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल-लोकेशन बैटरी स्टोरेज (BESS) प्लांट स्थापित करके एक नया वैश्विक कीर्तिमान भी स्थापित किया है. जानिये अदाणी ग्रीन के इस शानदार प्रदर्शन की 5 बड़ी और मुख्य बातें.
अदाणी ग्रीन एनर्जी के नतीजों की 5 बड़ी बातें
राजस्व और EBITDA में जोरदार उछाल:
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (Q2) में पावर सप्लाई से होने वाला राजस्व (Revenue) 45% बढ़कर 4019 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, पावर सप्लाई से मिलने वाला EBITDA 51% बढ़कर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है. कंपनी ने उद्योग में सबसे बेहतर 93% का EBITDA मार्जिन हासिल किया है.
खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट:
अदाणी ग्रीन ने गुजरात के खावड़ा में बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) की क्षमता को बढ़ाकर 6,632 MWh (6.63 GWh) कर दिया है. यह दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल-लोकेशन बैटरी स्टोरेज सेटअप है. खास बात यह है कि भारत की कुल चालू बैटरी स्टोरेज क्षमता का 50% से अधिक हिस्सा अकेले अदाणी ग्रीन के पास है.
बिजली बिक्री में 32% का इजाफा:
वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1) में कंपनी की बिजली बिक्री 32% बढ़कर 25,747 मिलियन यूनिट पहुंच गई. इसका मुख्य कारण कंपनी की क्षमता में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी है.
अक्षय ऊर्जा पोर्टफोलियो 20.8 GW के पार:
अदाणी ग्रीन की कुल चालू क्षमता (Operational Capacity) 24% सालाना बढ़ोतरी के साथ 20.8 GW (20,800 MW) पर पहुंच गई है. कंपनी वर्ष 2030 तक 50 GW का विशाल लक्ष्य हासिल करने के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रही है.
पेरिस से 5 गुना बड़ा खावड़ा प्लांट:
कंपनी गुजरात के खावड़ा में 538 वर्ग किलोमीटर (जो फ्रांस के पेरिस शहर से लगभग 5 गुना बड़ा है) क्षेत्र में 30 GW का दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क बना रही है. खावड़ा में वर्तमान में चालू क्षमता बढ़कर 10.8 GW हो चुकी है, जिसे 2029 तक पूरा 30 GW करने का लक्ष्य है.
अदाणी ग्रीन एनर्जी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) आशीष खन्ना ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी के रूप में हमें सेक्टर को दिशा देने पर गर्व है. खावड़ा में 6.63 GWh की दुनिया की सबसे बड़ी सिंगल-लोकेशन बैटरी स्टोरेज क्षमता हासिल करना हमारी तकनीक और निष्पादन (Execution) की ताकत को दर्शाता है.
संबंधित खबरें
100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 hr agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
5 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
5 hrs agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
6 hrs agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
7 hrs agoखाने का तेल फिर हो सकता है महंगा, जानिए क्या है असली वजह
8 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
8 hrs agoआज बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का DA? कैबिनेट मीटिंग में हो सकता है ऐलान
10 hrs agoJio IPO आज से खुला, जानें प्राइस बैंड और शेयर अलॉटमेंट की तारीख
10 hrs agoरिलायंस जियो के IPO ने बाजार में खुलने से पहले ही रचा इतिहास
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines