हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

अडानी ग्रीन एनर्जी ने राजस्थान में शुरू किया 250 मेगावाट का सोलर पावर प्रोजेक्ट, स्टॉक्स में आया उछाल

Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने 11 दिसंबर 2024 को रात 11:45 बजे प्लांट को चालू घोषित करने के निर्णय को अंतिम रूप दिया। कंपनी के इस निर्णय के बाद अडानी के शेयरों में उछाल आया।

विज्ञापन
Adani Green Energy

Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने राजस्थान के जोधपुर जिले में 250 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना के सफल संचालन की घोषणा की है। अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) के अनुसार, इस परियोजना का निर्माण एजीईएल की स्टेप-डाउन सहायक कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी ट्वेंटी फाइव लिमिटेड की ओर से किया गया है। कंपनी की इस घोषणा के बाद अडानी के शेयरों में तेजी देखने को मिली।

AGEL की स्थिति हुई मजबूत 

इसके साथ ही इस नए विकास से AGEL की कुल रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी बढ़कर 11,434 मेगावाट हो गई है। जिससे सस्टेनेबल एनर्जी प्रोडक्शन में अग्रणी कंपनी के रूप में स्थिति और मजबूत हुई है। कंपनी के मुताबिक, सभी आवश्यक मंजूरी प्राप्त करने के बाद 11 दिसंबर 2024 को रात 11:45 बजे प्लांट को चालू घोषित करने के निर्णय को अंतिम रूप दिया गया।

अक्षय ऊर्जा की पहल को मिलेगा बढ़ावा 

इस सौर परियोजना को शामिल करने से देशभर में अक्षय ऊर्जा की पहल को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। इससे AGEL का देश की सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी  में योगदान देने के लिए कमिटमेंट का भी पता चलता है। कंपनी ने BSE लिमिटेड और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड सहित स्टॉक एक्सचेंजों से इस मील के पत्थर पर ध्यान देने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन

अडानी समूह के शेयरों में तेजी 

इस खुशखबरी के बाद अडानी समूह के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। इसमें सबसे बड़ी तेजी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के स्टॉक में देखने को मिली है। शेयर 8.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,248.90 रुपये के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। न केवल अडानी ग्रीन एनर्जी बल्कि अडानी ग्रुप के दूसरे शेयरों में भी उछाल देखने को मिला है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola