Adani Group Stock: अडानी ग्रुप के शेयर ने एक दिन में रॉकेट की गति सी बढ़ोत्तरी की है। स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट इसे इन्वेस्टर्स के लिए सुनहारा मौका बता रहे हैं। दरअसल, एक दिन में ही यह शेयर 229 रुपये ऊपर चढ़ गया है। यह शेयर अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani green energy share) का है। एक्सपर्ट का कहना है कि यह शेयर करीब 2600 रुपये तक जाएगा।
आई है 9.78 % की तेजी
सोमवार सुबह जब शेयर बाजार खुला तो मार्केट में थोड़ी मंदी थी। बावजूद इसके अडानी ग्रुप के इस शेयर ने जबरदस्त परफॉर्म किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाजार बंद होने तक अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में कुल करीब 9.78 % की तेजी आई है।
और पढ़िए –Stock Market Opening: शेयर बाजार में तेजी, एचयूएल में उछाल तो हिंडाल्को पर दवाब
टर्नओवर रहा 37.84 करोड़ रुपये
इतना ही नहीं इंट्रा डे ट्रेड में Adani green energy का यह स्टॉक 11.98 % चढ़कर 2141.35 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, काउंटर पर इसका टर्नओवर लगभगर 37.84 करोड़ रुपये रहा। जिसका मार्केट कैप 3,31,585.52 करोड़ रुपये रहा है।
लोग 2600 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदें शेयर-एक्सपर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुाबिक “वीकली चार्ट पर अडानी ग्रीन पहले से ही 1,700-1,950 रुपये की प्राइस लिमिट में 2-3 सप्ताह से अधिक के लिए कॉन्सोलिडेटेड हो गया है। इस सप्ताह की शुरुआत में, इसने इस रेंज का ब्रेकआउट दिया है और 50-डीएमए (डे मूविंग एवरेज) से ऊपर बंद हुआ है।” एक्सपर्ट ने सुझाव दिया है कि निवेशक अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों को 1,700 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 2,600 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीद सकते हैं।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
SBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
55 mins agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 hr agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
3 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
4 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
7 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
7 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
8 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
21 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines