---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

लंदन में अडाणी ग्रीन एनर्जी गैलरी ने बनाया रिकॉर्ड, एक साल में पहुंचे 7 लाख विजिटर

एक साल के भीतर गैलरी में करीब 7 लाख विजिटर आए। यहां आने वाले लोगों को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और डीकार्बोनाइजेशन के बारे में जानकारी दी गई।

---विज्ञापन---

लंदन के साइंस म्यूजियम में ‘एनर्जी रेवोल्यूशन: अडाणी ग्रीन एनर्जी गैलरी’ ने नया कीर्तिमान बनाया है। यहां बीते एक साल में करीब 7 लाख लोगों ने विजिट किया है। जानकारी के अनुसार अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने 26 मार्च 2024 को इस मशहूर साइंस म्यूजियम में ‘एनर्जी रेवोल्यूशन: अडाणी ग्रीन एनर्जी गैलरी’ का उद्घाटन किया था। तब से यहां रोजाना बड़ा संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

दरअसल, ये गैलरी एनर्जी और जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित है। यहां जलवायु परिवर्तन को रोकने, कार्बन उत्सर्जन को कम करने, एनर्जी का उत्पादन और उपयोग स्थायी रूप से कैसे सकते हैं? ये दर्शाया गया है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

जलवायु परिवर्तन और डीकार्बोनाइजेशन के बारे में जानकारी दी गई

गैलरी प्रशासन की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि एक साल के भीतर इस गैलरी में करीब 7 लाख विजिटर आए हैं। अडाणी ग्रीन एनर्जी गैलरी प्रबंधन के अनुसार बीते एक साल के दौरान गैलरी में वर्ल्ड एनर्जी काउंसिल, जलवायु परिवर्तन समिति, अमेरिका सरकार के 40 विभागों ने यहां अपने कार्यक्रम किए हैं। इस दौरान यहां आने वाले लोगों को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और डीकार्बोनाइजेशन के बारे में जानकारी दी गई।

गैलरी को इनोवेशन कैटेगरी में प्रतिष्ठित 2024 ब्रिक पुरस्कार मिला 

जानकारी के अनुसार इस गैलरी में प्रवेश निःशुल्क है, जिससे यह पता चलता है कि कैसे अडाणी ग्रुप अक्षय ऊर्जा जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद करता है। बता दें गैलरी ने अपने लो कार्बन ब्रिक बेंच प्रदर्शनी के लिए इनोवेशन कैटेगरी में प्रतिष्ठित 2024 ब्रिक पुरस्कार जीता था। अडाणी ग्रीन एनर्जी गैलरी ने हाल ही में एक अनूठी डीकार्बोनाइजेशन ट्रैकर प्रदर्शनी आयोजित की थी। जो प्रत्येक वर्ष में आपूर्ति की गई बिजली की प्रत्येक इकाई के लिए वातावरण में कितने ग्राम कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) छोड़ा गया, यह ट्रैक करके ब्रिटेन की बिजली आपूर्ति की कार्बन तीव्रता को दर्शाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अब गोल्फ को बढ़ावा देगा Adani Group, अगले महीने होगी अडाणी इनविटेशनल गोल्फ चैम्पियनशिप 2025

First published on: Mar 26, 2025 09:19 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola