Adani Foundation: अडानी फाउंडेशन और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, गुजरात सरकार अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों के जीवन को सशक्त बनाने के लिए एक साथ आए हैं। इसके तहत 3 दिसंबर को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर अडानी फाउंडेशन और गुजरात सरकार ने गांधीनगर की गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें इस साझेदारी को और आगे बढ़ाने की बात कही गई।
ये अतिथि रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अडानी समूह के निदेशक जीत अडानी, अडानी फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक वी.एस. गढ़वी, विशेष अतिथि दिवा शाह, मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता भानुबेन बाबरिया, विशिष्ट अतिथि मंत्री भीखूसिंह परमार और विभाग के प्रधान सचिव मोहम्मद शाहिद मौजूद रहे। जीत अडानी ने इस मौके पर कहा- मैं आप सभी दिव्यांग भाइयों और बहनों के अविश्वसनीय साहस और प्रेरणा से अभिभूत हूं। आपकी इस शक्ति को देखकर मुझे जीवन का सही अर्थ समझ में आता है।
दिव्यांगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव
उन्होंने आगे कहा कि अडानी समूह की ओर से मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि आपकी प्रगति और सशक्तीकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है। मुझे गर्व है कि पिछले 10 साल में अडानी फाउंडेशन ने स्किल डवलपमेंट प्रोग्राम, शिक्षा और रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने के लिए कार्य किए हैं। अडानी समूह ने दिव्यांगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई है। हम दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम कर रहे हैं। कच्छ के मुंद्रा, खावड़ा और लखपत तालुका में हम दिव्यांगों के लिए काम कर रहे हैं।
स्वावलंबन स्कीम से मिल रही मदद
उन्होंने आगे कहा कि स्वावलंबन कार्यक्रम के तहत अडानी फाउंडेशन दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहा है। दूसरी ओर, गुजरात सरकार दिव्यांग व्यक्तियों को सशक्त बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कदम उठा रही है। स्वावलंबन स्कीम के तहत दिव्यांगों को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आवश्यक उपकरण, संसाधन और अवसर प्रदान किए जाते हैं। साल 2014 में परियोजना की शुरुआत के बाद से उनके जीवन की गुणवत्ता में प्रगति हुई है। इस सहयोग के विस्तार से 7,055 दिव्यांग व्यक्तियों को कौशल प्रशिक्षण, शैक्षिक सहायता, नौकरी की नियुक्ति और उद्यमिता के अवसर मिले हैं। स्वावलंबन परियोजना की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक दिव्यांग रोजगार मेला 2023 रहा।
2000 से ज्यादा दिव्यांगों को मदद
मुंद्रा में अडानी फील्ड ऑफिस में आयोजित रोजगार मेले में 250 से अधिक प्रतिभागियों और 22 कंपनियों ने इंटरव्यू आयोजित किए। जिसमें 111 उम्मीदवारों को नौकरी मिली और पांच उम्मीदवारों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए उपकरण सहायता मिली। इसके तहत अब तक 2000 से अधिक दिव्यांगों को सहायता प्रदान की है।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
9 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
11 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
12 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
14 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
18 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
20 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines