दिव्यांगों के जीवन में बदलाव ला रहा अडानी फाउंडेशन, गुजरात सरकार के साथ मिलकर बनाया सशक्त

Adani Foundation: अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर अडानी फाउंडेशन और गुजरात सरकार की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांगों के जीवन में बदलाव लाने की बात कही गई।

Adani Foundation

Adani Foundation

Adani Foundation: अडानी फाउंडेशन और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, गुजरात सरकार अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों के जीवन को सशक्त बनाने के लिए एक साथ आए हैं। इसके तहत 3 दिसंबर को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर अडानी फाउंडेशन और गुजरात सरकार ने गांधीनगर की गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें इस साझेदारी को और आगे बढ़ाने की बात कही गई।

विज्ञापन

ये अतिथि रहे मौजूद 

इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अडानी समूह के निदेशक जीत अडानी, अडानी फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक वी.एस. गढ़वी, विशेष अतिथि दिवा शाह, मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता भानुबेन बाबरिया, विशिष्ट अतिथि मंत्री भीखूसिंह परमार और विभाग के प्रधान सचिव मोहम्मद शाहिद मौजूद रहे। जीत अडानी ने इस मौके पर कहा- मैं आप सभी दिव्यांग भाइयों और बहनों के अविश्वसनीय साहस और प्रेरणा से अभिभूत हूं। आपकी इस शक्ति को देखकर मुझे जीवन का सही अर्थ समझ में आता है।

विज्ञापन

दिव्यांगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव

उन्होंने आगे कहा कि अडानी समूह की ओर से मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि आपकी प्रगति और सशक्तीकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है। मुझे गर्व है कि पिछले 10 साल में अडानी फाउंडेशन ने स्किल डवलपमेंट प्रोग्राम, शिक्षा और रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने के लिए कार्य किए हैं। अडानी समूह ने दिव्यांगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई है। हम दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम कर रहे हैं। कच्छ के मुंद्रा, खावड़ा और लखपत तालुका में हम दिव्यांगों के लिए काम कर रहे हैं।

स्वावलंबन स्कीम से मिल रही मदद 

उन्होंने आगे कहा कि स्वावलंबन कार्यक्रम के तहत अडानी फाउंडेशन दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहा है। दूसरी ओर, गुजरात सरकार दिव्यांग व्यक्तियों को सशक्त बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कदम उठा रही है। स्वावलंबन स्कीम के तहत दिव्यांगों को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आवश्यक उपकरण, संसाधन और अवसर प्रदान किए जाते हैं। साल 2014 में परियोजना की शुरुआत के बाद से उनके जीवन की गुणवत्ता में प्रगति हुई है। इस सहयोग के विस्तार से 7,055 दिव्यांग व्यक्तियों को कौशल प्रशिक्षण, शैक्षिक सहायता, नौकरी की नियुक्ति और उद्यमिता के अवसर मिले हैं। स्वावलंबन परियोजना की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक दिव्यांग रोजगार मेला 2023 रहा।

विज्ञापन

2000 से ज्यादा दिव्यांगों को मदद 

मुंद्रा में अडानी फील्ड ऑफिस में आयोजित रोजगार मेले में 250 से अधिक प्रतिभागियों और 22 कंपनियों ने इंटरव्यू आयोजित किए। जिसमें 111 उम्मीदवारों को नौकरी मिली और पांच उम्मीदवारों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए उपकरण सहायता मिली। इसके तहत अब तक 2000 से अधिक दिव्यांगों को सहायता प्रदान की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ