Adani Foundation Contributes Rs. 25 Crore To Support Flood-Hit Andhra: अडानी ग्रुप आंध्र प्रदेश के बाढ़ग्रस्त इलाकों के लोगों की मदद के लिए आगे आया है। दरसअल, एशिया के सबसे बड़े उद्योग समूहों में से एक अडानी ग्रुप ने अपने सीएसआर वर्टिकल अडानी फाउंडेशन से बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 25 करोड़ रुपये डोनेट किए हैं।
आंध्र प्रदेश में बाढ़ से 10 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
बता दें आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के बाद बाढ़ आई हुई है, यहां बाढ़ से करीब 10 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। इस बारे में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट पर कहा कि आंध्र प्रदेश में हाल में हुई भारी बारिश और बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान से बेहद परेशान हूं। उन्होंने आगे कहा कि इस मुश्किल घड़ी में अडानी ग्रुप आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ खड़ा है। 25 करोड़ रुपये के योगदान के साथ अडानी फाउंडेशन के जरिए हम विनम्रतापूर्वक अपना समर्थन देते हैं।
ये भी पढ़ें: अडानी ग्रुप ने हासिल की नई उपलब्धि, TIME की दुनिया की बेस्ट कंपनियों की लिस्ट में नाम
करन अडानी ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को सौंपा चेक
आपको बता दें कि अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड के (APSEZ) मैनेजिंग डायरेक्टर करन अडानी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को 25 करोड़ रुपये का चेक सौंपा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट कर कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राहत प्रयासों में योगदान करने का मुझे सौभाग्य मिला है। आगे वह बोले कि हमारी संवेदनाएं आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ हैं, क्योंकि वे अपने जीवन और आजीविका का पुनर्निर्माण कर रहे हैं।
बाढ़ से 1085.46 करोड़ रुपये के नुकसान का आंकलन
जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश की कृष्णा नदी में बाढ़ आई है, जिससे अभी तक करीब 1085.46 करोड़ रुपये के नुकसान का आंकलन किया गया है। आंध्र प्रदेश सरकार ने बाढ़ प्रभावितों के लिए दस हजार करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया है। जिसमें मछुआरों, किसानों और छोटे व्यवसायों के लिए मुआवजा शामिल है। इस बाढ़ से कई गांव तबाह हो गए हैं और बड़ी संख्या में लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है।
ये भी पढ़ें: गुजरात के कांडला पोर्ट पर बनेगी मल्टीपर्पज बर्थ, अडानी की कंपनी को मिला 30 साल का LOI
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
4 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
5 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
7 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
8 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
8 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
9 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
11 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
12 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
13 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines