Adani Enterprises Limited: अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) के 1 रुपये फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों का क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह कुल मिलाकर लगभग 4,200 करोड़ रुपये (500 मिलियन अमेरिकी डॉलर) है। क्यूआईपी के जरिए 2,962 प्रति इक्विटी शेयर के मूल्य पर कुल 1,41,79,608 इक्विटी शेयर आवंटित किए गए। यह लेन-देन 9 अक्टूबर 2024 को बाजार बंद होने के बाद शुरू किया गया था। जिसका डील साइज लगभग 4,200 करोड़ रुपये (500 मिलियन अमेरिकी डॉलर) था। यह 15 अक्टूबर 2024 को बंद हुआ।
मील का पत्थर
क्यूआईपी में भारी मांग भी देखी गई। ग्लोबल लॉन्ग-ओनली इंवेस्टर्स, भारतीय म्यूचुअल फंड और बीमा कंपनियों सहित निवेशकों के एक समूह से डील साइज के लगभग 4.2 गुना बोलियां प्राप्त हुईं। यह मील का पत्थर साबित हुआ। यह भारत के सबसे बड़े लिस्टेड इनक्यूबेटर के रूप में एईएल की स्थिति को प्रदर्शित करता है। एईएल के वर्तमान इनक्यूबेशन पोर्टफोलियो में ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक फील्ड में एयरपोर्ट और सड़कें, न्यू एनर्जी इकोसिस्टम, एनर्जी और यूटिलिटी में डेटा सेंटर शामिल हैं।
इस तरह होगा खर्च
क्यूआईपी से हासिल की गई आय का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के साथ फंडिंग, डेब्ट रीपेमेंट आदि के लिए किया जाएगा। एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड इस इश्यू (BRLM) के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर थे।
सबसे बड़ा लिस्टेड बिजनेस इनक्यूबेटर
इसके अलावा कैंटर फिट्जगेराल्ड एंड कंपनी ने इस इश्यू के संबंध में सलाहकार के रूप में काम किया। सिरिल अमरचंद मंगलदास ने भारतीय कानून के लिए एईएल के कानूनी सलाहकार के रूप में काम किया। वहीं ट्राइलीगल और लैथम एंड वॉटकिंस एलएलपी ने क्रमशः भारतीय कानून और अंतर्राष्ट्रीय कानून के लिए बीआरएलएम के कानूनी सलाहकार के रूप में काम किया। बता दें कि एईएल भारत का सबसे बड़ा लिस्टेड बिजनेस इनक्यूबेटर है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
4 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
5 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
6 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
7 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
7 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
10 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
10 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
11 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines