AEL: अडानी एंटरप्राइजेज ने QIP से जुटाए 4200 करोड़ रुपये, कंपनी ने जारी किया ये बयान

Adani Enterprises Limited: अडानी एंटरप्राइजेज को बड़ी सफलता मिली है। (AEL) के 1 रुपये फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों का क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।

adani enterprises
विज्ञापन

Adani Enterprises Limited: अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) के 1 रुपये फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों का क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह कुल मिलाकर लगभग 4,200 करोड़ रुपये (500 मिलियन अमेरिकी डॉलर) है। क्यूआईपी के जरिए ​​2,962 प्रति इक्विटी शेयर के मूल्य पर कुल 1,41,79,608 इक्विटी शेयर आवंटित किए गए। यह लेन-देन 9 अक्टूबर 2024 को बाजार बंद होने के बाद शुरू किया गया था। जिसका डील साइज लगभग 4,200 करोड़ रुपये (500 मिलियन अमेरिकी डॉलर) था। यह 15 अक्टूबर 2024 को बंद हुआ।

मील का पत्थर 

क्यूआईपी में भारी मांग भी देखी गई। ग्लोबल लॉन्ग-ओनली इंवेस्टर्स, भारतीय म्यूचुअल फंड और बीमा कंपनियों सहित निवेशकों के एक समूह से डील साइज के लगभग 4.2 गुना बोलियां प्राप्त हुईं। यह मील का पत्थर साबित हुआ। यह भारत के सबसे बड़े लिस्टेड इनक्यूबेटर के रूप में एईएल की स्थिति को प्रदर्शित करता है। एईएल के वर्तमान इनक्यूबेशन पोर्टफोलियो में ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक फील्ड में एयरपोर्ट और सड़कें, न्यू एनर्जी इकोसिस्टम, एनर्जी और यूटिलिटी में डेटा सेंटर शामिल हैं।

विज्ञापन

इस तरह होगा खर्च 

क्यूआईपी से हासिल की गई आय का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के साथ फंडिंग, डेब्ट रीपेमेंट आदि के लिए किया जाएगा। एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड इस इश्यू (BRLM) के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर थे।

सबसे बड़ा लिस्टेड बिजनेस इनक्यूबेटर

इसके अलावा कैंटर फिट्जगेराल्ड एंड कंपनी ने इस इश्यू के संबंध में सलाहकार के रूप में काम किया। सिरिल अमरचंद मंगलदास ने भारतीय कानून के लिए एईएल के कानूनी सलाहकार के रूप में काम किया। वहीं ट्राइलीगल और लैथम एंड वॉटकिंस एलएलपी ने क्रमशः भारतीय कानून और अंतर्राष्ट्रीय कानून के लिए बीआरएलएम के कानूनी सलाहकार के रूप में काम किया। बता दें कि एईएल भारत का सबसे बड़ा लिस्टेड बिजनेस इनक्यूबेटर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ