अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त छमाही में अब तक का सबसे अधिक 11,958 करोड़ रुपये का EBITDA दर्ज किया है. पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले इसमें 56 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. वहीं, कंपनी का कुल राजस्व 62 प्रतिशत बढ़कर 71,569 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
कंपनी की ओर से मंगलवार, 28 अक्टूबर को जारी नतीजों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कुल आय 74 प्रतिशत बढ़कर 38,023 करोड़ रुपये रही. इस दौरान EBITDA 62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,316 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. तिमाही में जारी कारोबार से कर पूर्व लाभ (PBT) 146 प्रतिशत बढ़कर 2,002 करोड़ रुपये हो गया.
पहली छमाही में PBT 45% बढ़ा
अदाणी एंटरप्राइजेज का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में जारी कारोबार से कर पूर्व लाभ 45 प्रतिशत बढ़कर 3,297 करोड़ रुपये रहा. हालांकि, कंपनी के मालिकों के हिस्से का शुद्ध लाभ (PAT) घटकर 332 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 4,189 करोड़ रुपये था.
कंपनी के अनुसार, पहली तिमाही में 2,644 करोड़ रुपये के एकमुश्त OFAC समझौते का असर भी नतीजों पर पड़ा. दूसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,492 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के 3,304 करोड़ रुपये से 55 प्रतिशत कम है.
सोलर मॉड्यूल क्षमता बढ़कर 10 गीगावॉट
कंपनी के नए ऊर्जा कारोबार में भी विस्तार हुआ है. अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज ने सितंबर 2026 में 4.3 गीगावॉट की TOPCon मॉड्यूल उत्पादन लाइन शुरू की. इसके साथ कंपनी की कुल सोलर मॉड्यूल उत्पादन क्षमता बढ़कर 10 गीगावॉट हो गई है. अतिरिक्त 6 गीगावॉट सेल उत्पादन लाइन का निर्माण भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रहा है. पहली छमाही में कंपनी की मॉड्यूल बिक्री 15 प्रतिशत बढ़कर 2,818 मेगावॉट रही. हालांकि, नए ऊर्जा कारोबार का EBITDA 13 प्रतिशत घटकर 2,066 करोड़ रुपये पर आ गया.
डेटा सेंटर कारोबार को मिला 240 मेगावॉट का ऑर्डर
अदाणीकनेक्स को नवी मुंबई में 240 मेगावॉट क्षमता वाला नया हाइपरस्केल डेटा सेंटर ऑर्डर मिला है. इसके साथ कंपनी की कुल अनुबंधित क्षमता 1.2 गीगावॉट से अधिक हो गई है. तिमाही के दौरान इसकी परिचालन क्षमता 94.6 मेगावॉट तक पहुंची. कंपनी ने नोएडा में 10 मेगावॉट और पुणे में 19.2 मेगावॉट क्षमता ग्राहकों को सौंपी.
वहीं, अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा कि कंपनी का प्रदर्शन पिछले वर्षों में किए गए निवेशों के परिपक्व होने और विभिन्न कारोबारों के विस्तार को दर्शाता है. कंपनी के मुताबिक, कॉपर कारोबार में उत्पादन और बिक्री बढ़ने से भी वित्तीय प्रदर्शन को मजबूती मिली है.
संबंधित खबरें
3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
7 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
9 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
11 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
11 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
12 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
13 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
15 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
15 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
16 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines