---विज्ञापन---

अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने तिमाही और छमाही के नतीजे किए जारी, इस तरह हासिल की सफलता

Adani Enterprises LTD: अडानी ग्रुप समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) ने तिमाही और छमाही के आंकड़े जारी कर दिए हैं। AEL ने 8,654 करोड़ रुपये का अपना हाईऐस्ट हाफ ईयरली EBITDA दर्ज किया है।

Adani Enterprises LTD: अडानी ग्रुप समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने मंगलवार को तिमाही और छमाही के नतीजों की घोषणा की। एईएल ने 8,654 करोड़ रुपये का अपना हाईऐस्ट हाफ ईयरली EBITDA दर्ज किया है। जो इसके इनक्यूबेशन पोर्टफोलियो के तहत उभरते कोर इंफ्रा बिजनेस के मजबूत प्रदर्शन को दर्शाता है। उभरते कोर इंफ्रा बिजनेस ने शानदार प्रदर्शन के दम पर साल-दर-साल आधार पर 85% की वृद्धि दर्ज की है। जिससे 5,233 करोड़ रुपये का हाफ ईयरली EBITDA दर्ज किया गया है।

देश की आर्थिक वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने इस उपलब्धि पर कहा- अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) लॉजिस्टिक्स, एनर्जी ट्रांजिशन और अन्य क्षेत्रों में निवेश पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। ये देश की आर्थिक वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है। इस रिकॉर्ड-ब्रेकिंग हाफ ईयर के प्रदर्शन का नेतृत्व अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एएनआईएल) और अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने किया है।

---विज्ञापन---

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास पर ध्यान

एएनआईएल में तीन गीगा स्केल मैन्यूफेक्चरिंग प्लांट्स में ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स के एग्जीक्यूशन और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास पर हमारा ध्यान इन मजबूत परिणामों को आगे बढ़ा रहा है। इसके अलावा एईएल डेटा सेंटर, रोड्स, मेटल, मैटेरियल्स और स्पेशलाइज्ड मैन्यूफेक्चरिंग में इस वृद्धि को दोहराने के लिए तैयार है। एईएल अपने प्लेटफार्मों में नई टेक्नोलॉजी का भी निवेश कर रहा है।

अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने इस तरह हासिल की सफलता

– रेवेन्यू 14% बढ़कर INR 49,263 करोड़ हुआ

---विज्ञापन---

– एडीआईटीडीए 47% बढ़कर INR 8,654 करोड़ हुआ

– पीबीटी 137% बढ़कर INR 4,644 करोड़ हो गया

---विज्ञापन---

– एईएल ने क्यूआईपी के माध्यम से INR 4,200 करोड़ जुटाए हैं, जिसे अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू निवेशकों की भागीदारी से सब्सक्राइब किया गया था

– एईएल और इसकी सहायक कंपनियों ने एनसीडी के जारी करने के माध्यम से INR 3,874 करोड़ जुटाए हैं

---विज्ञापन---
First published on: Oct 29, 2024 08:11 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola