AC Using Tips in Rainy Season: ऊफ ये बरसात और अंदर घर में हो रही उमस से, क्या आप भी परेशान हैं? समझ नहीं आ रहा कि एयर कंडीशनर को चलाना है या बंद रखना है? या फिर आप भी बारिश के मौसम में AC तो चलाना चाहते हैं लेकिन किस तरह, किस तापमान और किस मोड पर चलाएं? इसे लेकर थोड़े कन्फ्यूज हैं? बारिश में AC किस तरह से चलाया जाए जिससे ये खराब भी न हो? ये जानना चाहते हैं? अगर हां, तो आइए आपको बरसात में एयर कंडीशनर चलाने की टिप्स बताते हैं जिससे आपको गर्मी में राहत मिल सकेगी और एसी भी खराब होने से बच सकेगा। आइए एयर कंडीशनर चलाने की टिप्स एंड ट्रिक्स (AC Tips and Tricks) के बारे में जानते हैं।
बरसात के मौसम में AC का कैसे रखें ख्याल?
AC को बरसात में चलाया जा सकता है, लेकिन इसे चलाने के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जैसे- आप किस मोड पर एयर कंडीशनर को बारिश के दौरान चला रहे हैं? फिल्टर साफ है या फिर नहीं? साथ ही किस तापमान के साथ एसी चला रहे हैं? इसके अलावा एसी में धूल-मिट्टी तो नहीं जम रही? बाहर लगा आउटपुट डिवाइस सही से चल रहा है या नहीं?
बारिश के मौसम में AC को किस टेंपरेचर पर चलाए?
अगर आप भी एसी को बारिश के मौसम में चलाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सही टेंपरेचर को सिलेक्ट करना होगा। एक्सपर्ट्स की मानें तो बरसात के मौसम में AC का तापमान 24 या 26 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए। ऐसे में एसी से रूम ठंडा भी रहेगा। ऐसे में कमरे की उमस भी दूर होगी।
ये भी पढ़ें- इस कारण ठंडी हवा देना बंद कर देता है AC, ऐसे पाएं राहत
बरसात के मौसम में किस मोड पर चलाएं AC?
बरसाती मौसम में एसी को चलाने के लिए एक Rainy Mode होता है। आप उसे सिलेक्ट कर सकते हैं। अगर कमरे में उमस बढ़ती जा रही है तो ऐसे में आपके एसी के रिमोट में ड्राई मोड होगा, उसे सेलेक्ट करें। इस मोड को ह्यूमिड लोकेशन मोड (dehumidification mode) के नाम से देख सकते हैं। इस मोड से नमी दूर होती है और कमरे में कूलिंग होने लगती है।
इस बात का रखें ख्याल, नहीं खराब होगा एसी!
बरसात के सीजन में एसी का यूज कर रहे हैं और आपके यहां इस दौरान बिजली भी बहुत जाती है तो एक बात का खास ध्यान रखें। बिजली जाने से फ्लक्चुएशन अधिक होता है और ऐसे में AC को बंद करने के लिए रिमोट नहीं बल्कि सीधे स्विच का यूज करें। ऐसे में एसी खराब होने से बच सकेगा।
ये भी पढ़ें- Electricity Bill Reduce Tips: AC चलाने पर भी आएगा कम बिजली बिल!
संबंधित खबरें
'AI-नेटिव टेक जायंट' बनने की राह पर रिलायंस Jio, 43% मार्केट शेयर पर राज
41 mins agoJio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
1 hr agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
2 hrs agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
3 hrs agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
3 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
3 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
5 hrs agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
6 hrs agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines