हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

AC TV Price Hike Alert: 1 अक्टूबर से बढ़ जाएंगे AC और स्मार्ट टीवी के दाम! जानिए दिवाली से पहले खरीदें या रुकें

AC TV Appliances Price Hike From October 1 : 1 अक्टूबर 2026 से AC, TV, फ्रिज और वॉशिंग मशीन 8% तक महंगे होने वाले हैं. जानिए कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के बीच क्या दिवाली सेल पर मिलेगा फायदा.

विज्ञापन
1 अक्टूबर से 8% तक महंगे होंगे होम अप्लायंसेज, जानें कौन सी कंपनी क‍ितनी कीमत बढ़ाएगी. (file photo)

त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है और हर कोई अपने घर के लिए नया टीवी, एसी, फ्रिज या वॉशिंग मशीन लेने का मन बना रहा है. लेकिन अगर आप भी दिवाली सेल का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है क‍ि 1 अक्टूबर 2026 से कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज के दाम 5% से 8% तक बढ़ने वाले हैं.

यानी जिस एसी या स्मार्ट टीवी को आप खरीदने की सोच रहे थे, उसके लिए अब आपको ढीली करनी पड़ सकती है ज्यादा जेब.

आइए, समझते हैं कि आखिर अचानक ये सामान इतने महंगे क्यों होने जा रहे हैं और ग्राहकों पर इसका क्या असर पड़ेगा.

विज्ञापन

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

यह 2026 में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों के की जाने वाली तीसरी प्राइस हाइक (Price Hike) है. कंपनियों का कहना है कि उनके पास कीमतें बढ़ाने के अलावा कोई और रास्ता ही नहीं बचा है. कॉपर (तांबा), एल्युमिनियम, स्टील और क्रूड ऑयल से बनने वाले प्लास्टिक की कीमतें वैश्‍व‍िक तनाव और युद्ध की वजह से काफी बढ़ गई हैं. केवल कॉपर की ही बात करें, तो इसके दाम में 25% से 35% तक का भारी उछाल आया है.

यह भी पढ़ें : Gas Cylinder Booking Rule Change From 1 Oct: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा LPG सब्सिडी का नियम! जानें क्या बंद हो जाएगा आपका गैस सिलेंडर?

विज्ञापन

पश्‍च‍िम एशिया संकट (West Asia Crisis) और ग्लोबल अनिश्‍च‍ितता के कारण डॉलर मजबूत हुआ है, जिससे इम्पोर्ट करना महंगा हो गया है. इसके अलावा माल को एक जगह से दूसरी जगह भेजने का किराया और माल भाड़ा भी काफी बढ़ चुका है.

किस ब्रांड ने कितनी बढ़ाईं कीमतें?
अलग-अलग कंपनियों ने अपने-अपने हिसाब से नई दरें लागू करने का ऐलान किया है:

विज्ञापन

Blue Star & Daikin: एसी और डीप फ्रीजर के दाम 5% से 10% तक बढ़ा दिए गए हैं.

Godrej Appliances: सभी कैटेगरी में 5% से 7% तक की बढ़ोतरी होने वाली है.

विज्ञापन

Haier India: एसी पर 1 अक्टूबर से 5% और टीवी-वॉशिंग मशीन पर 2-3% की बढ़ोतरी का प्लान है. हैयर का मानना है कि जनवरी तक कीमतें कुल 15% तक बढ़ सकती हैं.

LG & Hitachi: इन्होंने भी अपने एसी मॉडल में करीब 5% का इजाफा किया है.

विज्ञापन

Smart TVs (SPPL & Videotex): थॉमसन, कोडक जैसे ब्रांड्स अक्टूबर के बाद टीवी के दाम 7% तक बढ़ाएंगे. छोटे स्क्रीन साइज वाले टीवी दिवाली के बाद 20% तक महंगे हो सकते हैं.

क्या त्योहारों की खरीदारी पर पड़ेगा असर?
अब सबसे बड़ा सवाल- क्या दिवाली पर डिस्काउंट नहीं मिलेंगे? कंपनियों के अधिकारियों और डीलरों का मानना है कि त्योहारों से ठीक पहले पैनिक करने की जरूरत नहीं है. ज्यादातर डीलरों और रिटेलर्स ने अगस्त और सितंबर में ही पुराना स्टॉक खरीदकर रख लिया था. इसलिए दिवाली तक आपको पुराना स्टॉक पुरानी कीमतों पर ही मिल सकता है. गोदामों में रखा पुराना स्टॉक खत्म होते ही, यानी दिवाली के बाद (नवंबर से) नई और बढ़ी हुई दरें पूरी तरह लागू हो जाएंगी.

विज्ञापन

अगर आपके घर में शादी है या आप दिवाली पर नया एसी, टीवी या फ्रिज लेने का मन पक्का कर चुके हैं, तो दिवाली सेल और प्री-बुक ऑफर्स का फायदा उठाकर जल्द से जल्द खरीदारी निपटा लें! दिवाली के बाद रुकना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola