नई दिल्ली: आजकल गर्मी बहुत पड़ती है। मानसून में भी खूब एसी चलते हैं, क्योंकि चिपचिपी गर्मी में एसी की हवा ही शांति दे सकती है। वैसे भी देखा जाए तो अब पूरे साल में से 3-4 महीने छोड़ दे तो लगभग सात से आठ महीने एसी चालू रहता है। हालांकि, दिन रात एसी चलने से घरों के बिजली के बिल बढ़ते जा रहे हैं। हर महीना एक के बाद एक निकले जा रहा है और बिजली का बिल कम नहीं हो रहा तो यह खबर आपके लिए है। ज्यादा बिल की परेशानी से जूझ रहे लोगों को नीचे दिए गए कई टिप्स अपनाने चाहिए।
1. हर महीने एसी के फिल्टर को साफ करना चाहिए। साथ ही रेग्युलेटर्स को लो कूल पर रखा जाना चाहिए।
2. गर्मियों के वक्त थर्मोस्टेट को जितना हो सके उतना हाई रखना चाहिए। एसी को चलाते वक्त थर्मोस्टेट की सेटिंग्स को सामान्य से कोल्ड सेटिंग्स पर नहीं रखा जाना चाहिए। ऐसा करने से कमरा तो जल्दी ठंडा नहीं होता बल्कि इससे एक्सेसिव कूलिंग के हालात पैदा हो जाते हैं।
3. एसी और दीवारों के बीच जगह छोड़नी चाहिए। इससे हवा का बेहतर सर्कुलेशन होता है। घर में रूफ गार्डन एयर कंडीशनर पर लोड को कम कर सकता है।
और पढ़िए – बेंगलुरु में क्यों बिकता है देश का सबसे सस्ता दूध? ये रही वजह
4. ऑप्टीमम कूलिंग के लिए 26 डिग्री सेल्सियस पर थर्मोस्टेट को सेट करें। इसके साथ ही उन एसी को खरीदें जिसमें ऑटोमेटिक टेंपरेचर कट ऑफ दिया गया हो।
5. अपने एसी के करीब टीवी जैसे उपकरण नहीं रखा जाना चाहिए। इनसे एयर कंडीशनर को जरूरत से ज्यादा काम करना पड़ सकता है।
6. पूरे कमरे में ठंडी हवा को अच्छी तरह से काम में लाने के लिए विंडो एसी के साथ सीलिंग फैन को चलाएं और हाई टेंपरेचर पर एयर कंडीशनर को चलाएं। इसके अलावा दरवाजों और खिड़कियों को ठीक से बंद रखें।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
41 mins agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
4 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
4 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
5 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
7 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
8 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
10 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
11 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
22 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines