Reliance Retail News: कहते हैं जब आपके दिन अच्छे चल रहे होते हैं तो सभी आपके साथ काम करना चाहते हैं। ऐसा ही कुछ इस समय मुकेश अंबानी की रिलायंस के साथ चल रहा है। रिलायंस समूह की रिलायंस रिटेल ने आबूधाबी की कंपनी के साथ मेगा डील की है। जिसके बाद बाजार में रिलायंस रिटेल का डंका बज रहा है। कुछ समय पहले ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म केकेआर ने रिलायंस रिटेल में 2000 करोड़ का निवेश किया था, लेकिन अब अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) ने 5000 करोड़ का निवेश रिलायंस रिटेल में किया है। इसके बदले अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) को कंपनी में 0.59 फीसदी की हिस्सेदारी मिलेगी।
इक्विटी वैल्यू 8.381 लाख करोड़ रुपए हुई
इस डील के साथ ही रिलायंस रिटेल की इक्विटी वैल्यू 8.381 लाख करोड़ रुपए हो गई है। इसके बारे में कंपनी ने जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। इस डील के साथ ही अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) रिलायंस रिटेल के लिए बड़े निवेशकों में एक हो गया है। साथ ही रिलायंस रिटेल इक्विटी वैल्यू के हिसाब से देश की 4 बड़ी कंपनियों मं शामिल हो गई है।
3 साल में रिलायंस रिटेल का चला डंका
पिछले 3 साल की बात करें तो रिलायंस रिटेल की वैल्यू दोगुनी हो गई है। कंपनी इस समय पूरे देशभर में 18 हजार 500 स्टोर के साथ ऑनलाइन पोर्टल पर काम कर रही है। हर एक सेगमेंट में ये कंपनी काम करती है। चाहे इलेक्ट्रॉनिक आइटम हो या फिर फैशन और ग्रॉसरी, रिलायंस रिटेल पर सभी तरह के सामान मिलते हैं।
कंपनी की इस डील पर ये कहना है ईशा अंबानी का
कंपनी की इस बड़ी डील पर ईशा अंबानी ने कहा है कि हम धन्यवाद देते हैं सभी निवेशकों का जो हम पर भरोसा कर रहे हैं। रिलायंस रिटेल वैल्यू के मामले में सभी कंपनियों को पीछे छोड़ने का माद्दा रखती है। इस विश्वास के साथ हम रिटेल सेक्टर में एक अलग क्रांति लाने के लिए तैयार हैं।
संबंधित खबरें
सुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
1 hr agoब्याज दरें बढ़ेंगी या नहीं? जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
1 hr agoअब अस्पताल के बिल का 10% चुकाना होगा खुद! जानें क्या है नया को-पेमेंट नियम
1 hr agoसिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी? क्या है नेटवर्थ
17 hrs agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
18 hrs agoभूटान में अदाणी पावर का बड़ा दांव, 770MW प्रोजेक्ट के लिए साइन हुआ एग्रीमे
19 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
21 hrs ago12A बताकर बेचा और निकल गया 13वां फ्लोर! जानें RERA के नए नियम
22 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines