Aadhaar Update Deadline: आधार कार्ड में जानकारी को अपडेट करने की फ्री सर्विस 14 सितंबर, 2023 तक बढ़ा दी गई थी। इसका मतलब है कि आप बिना कोई शुल्क चुकाए अपने आधार कार्ड पर अपना नाम, पता, जन्म तिथि और अन्य जनसांख्यिकीय विवरण अपडेट कर सकते हैं। हालांकि, मुफ्त आधार अपडेट करने के लिए 20 दिन से भी कम समय बचा है।
भारतीय निवासी https://myaadhaar.uidai.gov.in/portal पर मुफ्त सेवा का लाभ उठा सकते हैं। दरअसल भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने सलाह दी है कि सभी आधार संख्या धारकों को अपने डेटा की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए नामांकन की तारीख से हर दस साल में कम से कम एक बार अपने दस्तावेजों को आधार में अपडेट करना चाहिए।
इसी कारण UIDAI ने नेटिजन्स के लिए आधार कार्ड दस्तावेजों के मुफ्त अपडेशन की सुविधा भी शुरू कर रखी है। नेटिजन्स अपने आधार दस्तावेजों को 14 सितंबर तक बिना किसी शुल्क के अपडेट कर सकते हैं, जबकि पिछली समय सीमा 14 जून थी। निःशुल्क फैसिलिटी विशेष रूप से myAadhaar पोर्टल पर उपलब्ध है। हालांकि, यदि आप आधार केंद्रों पर जाकर कुछ बदलाव कराते हैं 50 रुपये की फीस लगेगी।
ऐसे उठाएं फ्री सर्विस का लाभ
निवासी अपने आधार नंबर का उपयोग करके https://myaadhaar.uidai.gov.in/portal पर लॉग इन करके मुफ्त सेवा का उपयोग कर सकते हैं। एक वन टाइम पासवर्ड (OTP) पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
इसके अलावा, उपयोगकर्ता ‘Document Update’ पर जा सकते हैं, अपनी जानकारी को वेरिफाई कर सकते हैं और अपनी जानकारी को दोबारा सत्यापित करने के लिए दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
35 mins agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
2 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
2 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
3 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
5 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
6 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
6 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
19 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
19 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines