हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aadhaar Card New Rules 2026: बदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा

UIDAI ने आधार कार्ड धारकों के लिए नियमों को आसान बनाया है. जानिए एड्रेस अपडेट, फ्री चाइल्ड बायोमेट्रिक, बायोमेट्रिक लॉक और नए ऐप की पूरी जानकारी आसान भाषा में.

विज्ञापन
बच्चों के बायोमेट्रिक से लेकर एड्रेस बदलने तक, आधार कार्ड की इन 5 नई सर्विस के बारे में जरूर जानें

भारत में आधार कार्ड (Aadhaar Card) सबसे महत्वपूर्ण पहचान पत्रों में से एक है. सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना हो, नया सिम कार्ड लेना हो या बैंक में खाता खुलवाना- हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है.

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म और आधार केंद्रों के जरिए दी जाने वाली सेवाओं को अब और भी आसान और सुरक्षित बना दिया है. इतना ही नहीं, कुछ जरूरी सेवाओं में फीस से जुड़ी बड़ी राहत भी दी गई है.

घर बैठे ऑनलाइन अपडेट करें अपनी डिटेल्स

अगर आपके आधार कार्ड में कोई जानकारी पुरानी हो गई है या बदल गई है, तो अब हर छोटे काम के लिए आपको आधार केंद्र के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. UIDAI के पोर्टल से आप अपनी कई पात्रता वाली जानकारियां घर बैठे ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं. ध्यान रखें कि बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट या फोटो) जैसी बड़ी जानकारियों को बदलने के लिए ही आपको आधार सेंटर जाना होगा.

विज्ञापन

एड्रेस (पता) बदलना हुआ और भी आसान
अगर आपने नया मकान लिया है या नौकरी के सिलसिले में दूसरे शहर में शिफ्ट हुए हैं, तो आधार में एड्रेस अपडेट करना अब बहुत आसान हो गया है. आप वैलिड सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स के जरिए अपना पता बदल सकते हैं. अगर आपके पास अपने नाम का कोई प्रूफ नहीं है, तो आप अपने परिवार के सदस्य के आधार की मदद से भी अपना पता अपडेट कर सकते हैं.

धोखाधड़ी से बचने के लिए बायोमेट्रिक लॉक सुविधा
ऑनलाइन फ्रॉड और बायोमेट्रिक मिसयूज (गलत इस्तेमाल) से बचने के लिए UIDAI ने Biometric Lock/Unlock का बेहतरीन फीचर दिया है. जब आप अपने बायोमेट्रिक को लॉक कर देते हैं, तो कोई भी व्यक्ति आपके फिंगरप्रिंट या आइरिस (आंखों की पुतली) का इस्तेमाल करके ऑथेंटिकेशन नहीं कर सकता. जब भी आपको कहीं फिंगरप्रिंट लगाने की जरूरत हो, आप ऐप या वेबसाइट से इसे तुरंत अनलॉक करें और काम होने के बाद वापस लॉक कर दें.

विज्ञापन

बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट बिल्कुल फ्री
बच्चों का आधार कार्ड बनवाकर भूल जाना सही नहीं है. UIDAI के नियमों के मुताबिक बच्चों की उम्र बढ़ने पर उनका बायोमेट्रिक अपडेट करना अनिवार्य (Mandatory Biometric Update) होता है. 5 से 17 साल की उम्र के बच्चों के लिए यह मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट 30 सितंबर 2027 तक बिल्कुल मुफ्त (Free of Cost) है.

इसलिए अपने बच्चों के आधार का स्टेटस चेक करें और समय रहते नजदीकी सेंटर पर जाकर उनका बायोमेट्रिक अपडेट करा लें.

विज्ञापन

नया mAadhaar App और डिजिटल सुविधाएं
UIDAI ने अपना Aadhaar Mobile App पेश किया है, जो आपकी पहचान को आपकी जेब में सुरक्षित रखता है. इस ऐप के जरिए आप अपना ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं, उसे शेयर कर सकते हैं और डिजिटल वेरिफिकेशन कर सकते हैं. इसके अलावा पोर्टल पर अपने अपडेट का स्टेटस जांचने की सुविधा भी उपलब्ध है.

फर्जी वेबसाइट्स और वॉट्सएप मैसेज से बचें
पुराने डिटेल्स न छोड़ें:
मोबाइल नंबर या एड्रेस बदलने पर उसे तुरंत आधार में अपडेट कराएं, वरना बैंक और ओटीपी (OTP) से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.
फर्जी दावों से बचें: वॉट्सएप या अनाधिकृत वेबसाइटों पर तुरंत आधार करेक्शन के नाम पर पैसे मांगने वाले ठगों से सावधान रहें.
सुरक्षा का नियम: हमेशा UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत आधार केंद्र का ही इस्तेमाल करें. कभी भी अपना OTP किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola