Aadhaar Card Update Last Date Extended till 14 December: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओर से मुफ्त में आधार कार्ड को अपडेट करने की आखिरी तारीख 14 सितंबर 2024 तय की गई थी, लेकिन अब इसकी डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। जी हां, UIDAI की ओर से आधार को मुफ्त में अपडेट करने की लास्ट डेट में बदलाव कर दिया गया है जिसके चलते यूजर्स के पास आधार में नाम, पता, जन्मतिथि आदि को बदलने के लिए कुछ महीनों का और मौका है।
Free Aadhaar Card Update Deadline Extended
UIDAI की ओर से अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट के माध्यम से जानकारी दी गई है कि आधार को मुफ्त में अपडेट करने की आखिरी तारीख को 14 सितंबर से बढ़ाकर 14 दिसंबर 2024 कर दिया गया है। ऐसे में आपके पास आधार से नाम, पता या जन्मतिथि जैसी जानकारी अपडेट करने के लिए कुछ महीनों का समय है। हालांकि, इसके बाद आपको आधार अपडेट करने के लिए फीस देनी होगी। आइए जानते हैं कि आप कैसे मुफ्त में आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं?
मुफ्त में कैसे होगा आधार कार्ड अपडेट?
अगर आप मुफ्त में आधार कार्ड को अपडेट करना चाहते हैं तो इसके लिए आप ऑनलाइन प्रक्रिया को अपना सकते हैं। इसके लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट (MyAadhaar Portal) पर जाना होगा। सबसे आसान तरीका है कि आप अपने फोन में ही आधार का ऐप यानी MyAadhaar App डाउनलोड करें और इसके माध्यम से आधार में नाम, पता या जन्मतिथि को मुफ्त में अपडेट कर लें। 14 दिसंबर 2024 तक आधार की मुफ्त सेवा का लाभ उठाकर आप आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- यहां मिल रहा है 5 साल के Fixed Deposit पर तगड़ा ब्याज
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
2 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
5 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
6 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
7 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
9 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
10 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
11 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
12 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines