Aadhaar Card Safety Tips: देशभर में लगभग हर सरकारी और निजी काम में आधार कार्ड का इस्तेमाल होता है। इस एक डॉक्यूमेंट से व्यक्ति की हर जानकारी का पता चल जाता है। इसे फोन नंबर से लिंक करने की सलाह भी दी जाती है। इस वजह से आधार कार्ड को लेकर फ्रॉड भी काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। आधार अगर गलत हाथ में चला जाए तो आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। अगर आपके पास भी आधार कार्ड है तो भूलकर भी ये 8 गलतियां न करें वरना बड़े फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं।
जानकारी डिटेल्स किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर न करें
आजकल फ्रॉड करने वाले लोग सरकारी अधिकारी, UIDAI अधिकारी या बैंक प्रतिनिधि बनकर फोन या SMS करके आधार कार्ड में गलतियां होने की बात करते हैं। ऐसे में कार्ड नंबर, ओटीपी या बाकी जानकारी देने से बचें।
हमेशा आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें
साइबर ठग आजकल लोगों को आधार से जुड़ी कई सर्विस को लिंक करने की झूठी बातें करते हैं और इससे पलक झपकते ही आपके बैंक अकाउंट में रखा पैसा खाली कर सकते हैं। ऐसे में सलाह दी जाती है कि आधार कार्ड लिंक या किसी और काम के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट को ही चुनें।
बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन को लॉक कर लें
आपको बता दें कि आप अपना डेटा सेफ रखने के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन लॉक से आधार कार्ड की डिटेल्स लॉक कर सकते हैं। फ्रॉड में सबसे बड़ी गलती बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन लॉक न करना मानी जाती है।
लालच में न फसें
साइबर ठग नकली ईमेल भेजकर आपको पैसों का लालच देते हैं। वह ईमेल से UIDAI से मिलती-जुलती वेबसाइट पर ऐसे लिंक भेजते हैं जो फेक वेबसाइट पर आपको लेकर चले जाते हैं जिससे आधार कार्ड नंबर डालने के बाद आपके साथ स्कैम हो सकता है।
आधार की फोटो डिलीट कर दें
अक्सर लोग आधार की फोटो या डिजिटल कॉपी अपने फोन में रखते हैं। ऐसा बिलकुल न करें और अगर आपके फोन में यह फोटो है तो इसे डिलीट कर दें। ऐसा इसलिए क्योंकि फोन चोरी हो जाने पर फोटो का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।
अपना आधार चेक करते रहें
आपके आधार कार्ड की डिटेल्स का यूज कहां और कैसे हो रहा है इसकी जानकारी के लिए UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाकर चेक करते रहें।
अपने फोन में mAadhar ऐप जरूर रखें
आप अपने स्मार्टफोन में mAadhar ऐप जरूर रखें क्योंकि इसकी मदद से आप आसानी से अपना आधार कार्ड एक्सेस कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह ऐप पासवर्ड प्रोटेक्टेड होता है।
मोबाइल नंबर अपडेट कर लें
आप अपने आधार से मोबाइल नंबर को हमेशा अपडेट रखें क्योंकि अगर कोई आपके आधार कार्ड का यूज करेगा तो आपके पास ओटीपी जरूर आएगा। ओटीपी के बिना कभी इस डॉक्यूमेंट का गलत यूज नहीं हो पाएगा।
यह भी पढ़ें: Aadhaar Card से कैसे लें Loan? इन स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से मिल जाएगा पैसा
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
9 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
21 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines