Aadhaar Card Rules: “आधार कार्ड” एक ऐसा दस्तावेज है जिसका इस्तेमाल भारतीय नागरिकों द्वारा पहचान के तौर पर किया जाता है। कई सारे काम जैसे- बैंक खाता खुलवाना, स्कूल में दाखिला लेना, कॉलेज में एडमिशन, सरकारी योजना से जुड़ना आदि के लिए आधार का इस्तेमाल होता है। ज्यादातर जगहों पर जरूरी हो गया आधार कार्ड, जेल भी पहुंचा सकता है। जी हां, अगर आपके फर्जी आधार कार्ड (Fake Aadhar Card) यूजर हैं तो आप पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की तरफ से जुर्माना लगाया जा सकता है।
सरकार की खास नजर
बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए सरकार की खास नजर फर्जी आधार कार्ड यूजर्स पर है। ऐसे आधार कार्ड जिनका गलत कामों में इस्तेमाल हो रहा है, उन आधार धारकों को सरकार द्वारा जेल भेजा जा सकता है। फर्जी आधार के खिलाफ कानूनी प्रावधान है। पकड़े जाने पर 3 साल की जेल और 10 हजार रुपये का जुर्माना है। आधार के दुरुपयोग को रोकने के लिए ये नियम बनाया गया है।
ये भी पढ़ें- Aadhaar को एड्रेस प्रूफ के तौर पर यहां नहीं कर सकते यूज
मिनटों में हो सकती है फर्जी आधार की पहचान
UIDAI के अनुसार कुछ मिनटों में ही फर्जी आधार कार्ड की पहचान की जा सकती है। ऑनलाइन तरीके को अपनाकर आप जान सकते हैं कि आधार असली है और वैधता प्रमाणित है। अगर वेरिफिकेशन प्रोसेस नहीं अपनाया है तो ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाकर आप वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं।
कैसे करें आधार का वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा?
- सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर दिख रहे ‘Verify an Aadhar No.’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड एंटर करें।
- इसके बाद ‘Proceed To Verify’ ऑप्शन पर क्लिक करें
- इस तरह से आधार वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा हो जाएगा।
परिवार के सदस्यों का भी आधार वेरिफिकेशन जरूरी
अपने साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों का भी आधार वेरिफिकेशन पूरा करें। इससे आप किसी बड़ी समस्या में फंसने से बच सकेंगे। बिना वेरिफिकेशन आधार या फर्जी आधार कार्ड रखने पर जेल और जुर्माने का प्रावधान है। UIDAI के अनुसार फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करने वाले के लिए मौद्रिक दंड और सजा दोनों है।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Scams से कहीं खाली न हो जाए बैंक अकाउंट? जानें बचाव के तरीके
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
3 hrs agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
6 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
7 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
10 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
12 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
13 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
14 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
14 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
15 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines