Aadhaar Card Photo Update: हम सभी आधार कार्ड को एक मुख्य दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल करते हैं। चाहे बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर सिम कार्ड खरीदना हो, कई कामों के लिए आधार कार्ड एक मुख्य दस्तावेज की भूमिका निभाता है। ऐसे में जरूरी है कि हम सभी अपने आधार कार्ड में सही जानकारी रखें। अगर पता या सरनेम चेंज हुआ है तो उसे तुरंत अपडेट करा लें। इसके अलावा अगर आधार में कोई गलती भी है तो उसे भी सही करा लेना सभी के लिए जरूरी है।
आधार में सिर्फ आप नाम, पता, जन्मतिथि ही नहीं बल्कि अपनी तस्वीर को भी चेंज करा सकते हैं। जी हां, ऐसे में अब आपका आधार कार्ड की तस्वीर मजाक का हिस्सा नहीं बन सकेगी। अक्सर लोगों के बीच आधार पर लगी फोटो मजाक की वजह बन जाती है। इसलिए अगर आप भी आधार कार्ड की तस्वीर बदलना चाहते हैं तो इसके लिए आसान तरीके को अपना सकते हैं, आइए जानते हैं कि आधार कार्ड में कैसे तस्वीर लगा सकते हैं?
कैसे लगाएं आधार कार्ड में फोटो?
आधार कार्ड की तस्वीर बदलने के लिए सिर्फ ऑफलाइन तरीका अपनाया जा सकता है। हालांकि, ऑनलाइन तरीके में सिर्फ फॉर्म को डाउनलोड करना शामिल है। इसके लिए UIDAI की आधिकारिक साइट पर जाएं। uidai.gov.in पर जाकर लॉगिन करें। यहां आधार नामांकन फॉर्म होगा, उसे डाउनलोड करें। फॉर्म को भरकर नजदीकी आधार सेंटर जाकर जमा करके आ जाएं। यहां आपकी बायोमेट्रिक डिटेल्स चेक की जाएगी। इसके बाद नई तस्वीर भी खींची जाएगी। इसके बाद फीस के रूप में 100 रुपये चार्ज किए जाएंगे। इस तरह से आपके आधार कार्ड पर नई तस्वीर अपडेट हो जाएगी।
ये भी पढ़ें- Aadhaar से क्या Surname बदलना जरूरी? जानें ऑनलाइन तरीका
आधार कार्ड को कैसे करें डाउनलोड?
- UIDAI की आधिकारिक साइट पर लॉगिन करें।
- यहां My Aadhaar का ऑप्शन होगा, उसे चुनें।
- इसके बाद Download Aadhaar का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
- एक पेज ओपन होगा, उसमें मांगी गई जानकारियों को दर्ज कर दें।
- कैप्चा कोड एंटर करें और फिर लिंक्ड फोन नंबर पर OTP सेंड करें।
- ओटीपी को एंटर करने के बाद आधार को डाउनलोड करें।
- आधार कार्ड को Verify & Download पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Aadhaar से लेकर DL अब आपके फोन में! बस लिंक करें WhatsApp Number
संबंधित खबरें
Jio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
23 mins agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
5 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
6 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
6 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
6 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
8 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
9 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
9 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
9 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines