Aadhaar Card Photo Change Process: “आधार कार्ड” एक मुख्य दस्तावेज है। बैंक से लेकर स्कूल में बच्चे का एडमिशन करवाने तक के संबंधित काम के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। हालांकि, अगर कार्ड में किसी तरह की कोई गलती हो तो काम में रुकावट आ सकती है। आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि आदि जानकारी का सही होना जरूरी है।UIDAI के अनुसार हर 10 साल में आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी है। ऐसे में आप नाम, पता या अन्य जानकारी को बदलवा सकते हैं। ये ही नहीं, आप आधार कार्ड से तस्वीर भी अपडेट करा सकते हैं।
जी हां, अगर आपके आधार कार्ड को देखकर कोई मजाक उड़ाता है तो अब मजाक बनने की बजाए आप अपने आधार कार्ड की तस्वीर को चेंज करा लें। आसानी से आप आधार से पुरानी तस्वीर हटवाकर नई लगवा सकते हैं, लेकिन कैसे? आइए आपको आधार कार्ड से फोटो बदलने का आसान तरीका बताते हैं।
Aadhaar Card से क्या घर बैठे बदल सकते हैं तस्वीर?
अगर आपका भी ये सवाल है कि आधार कार्ड से तस्वीर को घर बैठे बदला जा सकता है या नहीं? तो आपको जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के अनुसार आधार कार्ड से तस्वीर को चेंज किया जा सकता है या अपडेट करा सकते हैं, लेकिन ये प्रोसेस घर बैठे अपनाया नहीं जा सकता है। इसके लिए आपको अपने नजदीकी आधार केंद्र (Nearest Aadhaar Center) जाना होगा। हालांकि, आधार से फोटो चेंज करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस काम को आप घर बैठे कर सकते हैं।
कैसे डाउनलोड करें आधार फोटो चेंज करने का फॉर्म?
- UIDAI की ऑफिशियल साइट uidai.gov.in पर जाना है।
- यहां पर अपने आधार लिंक फोन नंबर और फोन पर ओटीपी को एंटर करें।
- लॉगिन करने के बाद आपको आधार नामांकन का फॉर्म शो होगा।
- आधार नामांकन के फॉर्म को डाउनलोड कर लें।
कैसे बदलेगी आधार से तस्वीर?
आधार नामांकन फॉर्म को भरने के बाद नजदीकी आधार सेंटर जाएं। यहां फॉर्म को सब्मिट करने के साथ ही आपको अपनी बायोमेट्रिक डिटेल्स को फिर से चेक करवाना होगा। इसके बाद 100 रुपये फीस के तौर पर देने होंगे। इस तरह से आपके आधार कार्ड पर नई फोटो अपडेट हो जाएगी। आप फोटो के साथ अपडेट आधार को ऑनलाइन तरीका अपनाकर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे करें आधार कार्ड को डाउनलोड?
- UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
- यहां आपको “My Aadhaar” का एक ऑप्शन शो होगा।
- इस पर क्लिक करके “Download Aadhaar” का ऑप्शन चुनें।
- नया पेज ओपन होने पर मांगी जा रही डिटेल्स को भरें।
- आधार से लिंक्ड फोन पर आए ओटीपी को एंटर करें।
- कैप्चा कोड को भी एंटर करें और आधार कार्ड को डाउनलोड कर लें।
अगर आपको आधार कार्ड में किया गया बदलाव नहीं शो हो रहा है तो इसके बारे में जानने के लिए आप नजदीकी आधार केंद्र जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
दूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
1 hr ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
2 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
3 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
4 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
5 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
7 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
7 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
8 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
9 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines