Aadhaar as Identity Document: “आधार कार्ड” एक ऐसा दस्तावेज है जिसका इस्तेमाल कई तरह के काम के लिए किया जाता है। बच्चों का स्कूल में दाखिला कराना हो या फिर कॉलेज में एडमिशन कराना हो, इसके लिए आधार कार्ड का यूज जरूरी हो जाता है। ये दस्तावेज पहचान पत्र के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। कई जगहों पर एड्रेस प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड का इस्तेमाल होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक जरूरी दस्तावेज में से आधार कार्ड हर जगह जरूरी नहीं होता है।
सरल भाषा में कहें तो आधार कार्ड का इस्तेमाल हर जगह एड्रेस प्रूफ या किसी अन्य प्रूफ तौर पर नहीं किया जा सकता है। कई काम हैं जहां पर आधार का इस्तेमाल नहीं होता है। आइए जानते हैं कि आधार कार्ड का इस्तेमाल कहां-कहां नहीं किया जा सकता है?
हर जगह नहीं है आधार जरूरी
पासपोर्ट बनवाने के समय
पासपोर्ट बनवाते समय आधार की खास जरूरत नहीं होती है। एड्रेस प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इसे एड्रेस के तौर पर एक जरूरी दस्तावेज नहीं माना जाता है।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card से कैसे मिल सकेगा Loan?
पैन कार्ड बनवाते समय
पैन कार्ड बनवाते समय भी आधार कार्ड को एक जरूरी दस्तावेज नहीं माना गया है। इसके लिए आधार कार्ड के एनरोलमेंट आईडी नंबर की कोई मान्यता नहीं होती है।
आईटीआर भरने के दौरान
आधार कार्ड को भले ही बैंक की ओर से एक जरूरी दस्तावेज माना गया है लेकिन आईटीआर भरने के दौरान इसका इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है। आधार कार्ड की एनरोलमेंट आईडी इन सभी कामों में वैध नहीं है।
क्या है वजह?
भारत में पहला आधार कार्ड साल 2010 में जारी किया गया था, जिसके बाद करोड़ों भारतीयों ने आधार कार्ड बनवाया और अभी तक बनवाया जाता है। इसका इस्तेमाल कई कामों में जरूरी भी है, लेकिन पासपोर्ट बनवाते समय या पैन कार्ड को बनवाने के दौरान इसका यूज नहीं किया जा सकता है। आधार कार्ड एड्रेस प्रूफ के तौर पर अपनाने से इसलिए मना किया गया है क्योंकि इससे ये जाना नहीं जा सकता कि शख्स आधार में मौजूद पते पर कितने समय से रह रहा है। क्या आधार का पता उस शख्स के करंट पते से मैच कर रहा है या नहीं।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि आधार कार्ड को हर 10 साल में अपडेट कराना जरूरी है। नाम, पता, जन्मतिथि आदि जानकारी की गलती को सही कराया जा सकता है। 5 साल तक के बच्चों का ब्लू आधार कार्ड (Blue Aadhar Card) बनता है।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card को Update? हो न जाए देरी, जल्दी जानें Free में अपडेट करने का तरीका
संबंधित खबरें
एक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
2 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
2 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
3 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
5 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
6 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
8 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
9 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
21 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines