Aadhaar Card New Rules Apply on 01 November 2025: आधार कार्डधारकों के लिए कई अहम बदलाव 1 नवंबर से पूरे भारत में लागू होंगे. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की नई व्यवस्था के तहत अब लोग घर बैठे ही अपना नाम, एड्रेस, बर्थडे और मोबाइल नंबर जैसी ज़रूरी निजी जानकारी ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे. अभी तक कार्डधारकों को इस काम को जगह-जगह बनी दुकानों पर पैसे देकर करवाना पड़ता था. अब कार्ड होल्डर्स को किसी भी अपडेशन के लिए आधार नामांकन केंद्रों पर जाने की ज़रूरत नहीं होगी. नए बदलाव का उद्देश्य आधार सेवाओं को तेज़, सरल और ज़्यादा सुरक्षित बनाना है.
पहचान के लिए सरकारी दस्तावेज जरूरी
UIDAI की नई व्यवस्था के तहत कार्ड होल्डर्स को किसी भी अपडेशन के लिए अपनी पहचान के लिए जुड़े किसी सरकारी दस्तावेज का प्रयोग करना होगा. इसमें पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र जैसे आधिकारिक सरकारी दस्तावेज भी काम आ सकते हैं. इंटरलिंक वैरिफकेशन सिस्टम से आपका डाटा अपडेट भी होगा और सुरक्षित भी रहेगा. इसके अलावा इनरोलमेंट सेंटर्स पर फीस स्ट्रक्चर में भी बदलाव किया गया है. कार्ड होल्डर अपनी सुविधा के आधार पर ऑनलाइन और ऑफलाइन विकल्पों में से चयन कर सकते हैं.
आधार कार्ड और पैन कार्ड में इंटर लिंक अनिवार्य
नए नियमों के तहत सरकार ने 31 दिसंबर 2025 तक आधार को पैन से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है. ऐसा न करने पर 1 जनवरी 2026 से पैन कार्ड इलवेलिड हो जाएगा. नए पैन आवेदकों के लिए अब आधार आइडेंटिफिकेशन जरूरी होगा. इसके अलावा केवाईसी की प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है. बैंक और फाइनांशियल इस्टीट्यूशन ओटीपी, वीडियो केवाईसी या आमने-सामने बैठाकर पहचान वेरिफिकेशन कर सकते हैं, जिससे यह प्रक्रिया तेज़, कागज़ रहित और अधिक सुरक्षित हो जाएगी.
आधार के फीस स्ट्रक्चर में क्या-क्या होगा बदलाव
- ड्रेमोग्राफिक अपडेट (नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल, ईमेल): 75 रुपये
- बॉयोमीट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन, फोटो): 125 रुपये
- 5 से 7 साल और 15 से 17 साल के बच्चों के लिए ड्रेमोग्राफिक अपडेट मुफ्त
- दस्तावेज अपडेशन: सेंटर्स पर 75 रुपये, 14 जून तक ऑनलाइन मुफ्त
- आधार कार्ड का प्रिंट: 40 रुपये
- घर बैठे आधार कार्ड बनवाना हो तो 700 रुपये पहले मेंबर के लिए, उसी पते पर हर अतिरिक्त मेंबर के लिए 350 रुपये अतिरिक्त
संबंधित खबरें
SBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
4 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
8 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
9 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
11 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
13 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
14 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
15 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines