Aadhaar Card Mobile Number Change: आधार कार्ड में अपडेट करा सकते हैं अपना मोबाइल नंबर, जानिए इसका पूरा प्रोसेस
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Aadhaar Card Mobile Number Change: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) नियमित रूप से आधार कार्ड धारकों को अपने आधार कार्ड में जानकारी की सटीकता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पता, फोन नंबर, फोटो और अन्य विवरण सहित अपने आधार विवरण को अपडेट करने की सलाह देता है। लोग अपनी सुविधानुसार अपने आधार विवरण को ऑनलाइन या ऑफलाइन अपडेट कर सकते हैं। हालांकि, UIDAI केवल जनसांख्यिकीय विवरण के ऑनलाइन अपडेट की अनुमति देता है। बायोमेट्रिक्स या अन्य विवरण को अपडेट करने के लिए, निकटतम आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा।
हाल ही में एक घोषणा में, UIDAI ने 14 जून, 2023 तक दस्तावेजों को मुफ्त में अपडेट करने की व्यवस्था की है। लोग अपनी पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।
हालांकि, मोबाइल नंबर को अपडेट ऑनलाइन नहीं किया जा सकता है। इसे आधार नामांकन केंद्र पर जाकर ही ठीक कराना होगा। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि कोई अनधिकृत व्यक्ति अपडेशन प्रक्रिया का दुरुपयोग न कर सके और आपके मोबाइल नंबर को नकली नंबर से अपडेट न कर सके।
इसलिए, यदि आपने अपना सिम कार्ड बदल लिया है या अपना फोन नंबर अपडेट करना चाहते हैं तो आप स्थायी नामांकन केंद्र पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। आधार अपडेशन प्रक्रिया में आपकी मदद के लिए कुछ टिप्स दी गई हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: