टिकट बुकिंग में धोखाधडी को रोके के लिए IRCTC सख्त कदम उठाया है. इसके तहत IRCTC के यूजर्स को अपना आधार लिंक करना अनिवार्य होगा. अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो नए नियमों के तहत 12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग के पहले दिन वह सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक ट्रेन टिक बुकिंग नहीं कर पाएंगे. IRCTC ने ये नियम कई चरणों में लागू किए हैं. पहला चरण 29 दिसंबर से लागू किया गया था. दूसरा चरण 5 जनवरी से शुरू हो गया है और तीसरा चरण 12 जनवरी से लागू किया जाएगा. अभी जिन यूजर्स का आधार उनके अकाउंट से लिंक नहीं है, वे सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक टिकट बुक नहीं कर पाएंगे. बता दें कि रिजर्व टिकट बुकिंग 60 दिन पहले शुरू होती है और नया नियम सिर्फ पहले दिन लागू होगा जब रिजर्व रेल टिकट बुकिंग ओपन होगी.
यह भी पढें: UP Voter List: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम-पता गलत है तो ऐसे होगा सुधार, जानें
Aadhaar को क्यों बनाया गया अनिवार्य
IRCTC अकाउंट को आधार (Aadhaar) से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है. बुकिंग के दौरान, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा और यह OTP डालने के बाद ही टिकट बुक होगा. इस प्रक्रिया के कारण फ्रॉड करना मुश्किल होगा. यह नियम भारत के सभी रेलवे जोन में लागू होगा. चाहे वह दिल्ली से मुंबई हो या चेन्नई, सभी रूट पर ऑनलाइन और काउंटर बुकिंग दोनों के लिए आधार ऑथेंटिकेशन अब जरूरी है.
अगर आपके पास Aadhaar नहीं है तो क्या बुकिंग नहीं कर पाएंगे?
जिन यूजर्स के अकाउंट आधार से लिंक नहीं हैं, वे शुरुआती 4 घंटों (विंडो खुलने पर) के दौरान टिकट बुक नहीं कर पाएंगे. 12 जनवरी को 12 घंटे के लिए बुकिंग नहीं कर पाएंगे. उन्हें इसके बाद ही मौका मिलेगा. फिलहाल, कोई दूसरा विकल्प नहीं दिया गया है.
कैसे लिंक करें?
IRCTC ऐप या वेबसाइट पर लॉग इन करें. ‘माई प्रोफाइल’ सेक्शन में जाएं, ‘आधार KYC’ ऑप्शन चुनें और डिटेल्स अपडेट करें. बुकिंग या OTP से जुड़ी समस्याओं के लिए IRCTC हेल्पलाइन (139) पर कॉल कर सकते हैं. आधार से जुड़ी समस्याओं के लिए UIDAI नंबर (1947) पर संपर्क करें. आप अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन के काउंटर से भी मदद ले सकते हैं.
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
5 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
7 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
8 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
11 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
14 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
16 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines