Aadhar Card Update: खो गया अगर आधार कार्ड तो क्‍या करें? जानें दोबारा बनवाने के ल‍िए क्‍या करना होगा

अगर आपका आधार कार्ड खो गया है या आप अपना नंबर भूल गए हैं? तो इस बात को आप सीर‍ियसली लें. क्‍योंक‍ि आधार कार्ड एक जरूरी दस्‍तावेज है और बैंक अकाउंट खुलवाने से लेकर वेर‍िफ‍िकेशन तक के लिए आधार की जरूरत पड़ती है. जान‍िये अगर आपका आधार कार्ड गुम हो जाए तो क्‍या करें?

aadhar card (10)

12 ड‍िज‍िट वाला आधार कार्ड, एक यूनिक ID है, जो भारत में रहने वालों के लिए सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है. इसे यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) जारी करती है और इसे न केवल पहचान के सबूत के तौर पर, बल्कि सरकारी स्कीम, सब्सिडी और दूसरी ऑफिशियल सर्विस का फायदा लेने के ल‍िए भी इस्‍तेमाल क‍िया जाता है. वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद, हर एलिजिबल भारतीय एक बार आधार के लिए एनरोल कर सकता है. लेक‍िन क्‍या हो अगर आपका आधार कार्ड गुम हो जाए? आइये जानते हैं क‍ि आप वापस अपना आधार कार्ड कैसे न‍िकलवा सकते हैं:

ऑनलाइन हो जाएगा काम

अगर आपका आधार कार्ड (Aadhaar card Lost) गुम हो गया है तो परेशान न हों. आप UIDAI वेबसाइट पर ‘Retrieve UID/EID’ ऑप्शन का इस्तेमाल करके आसानी से अपनी आधार डिटेल्स ऑनलाइन पा सकते हैं. वेरिफिकेशन के लिए बस अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल डालें.

जिन यूजर्स का मोबाइल नंबर लिंक है, उनके ल‍िए क्‍या रास्‍ता है?

  • UIDAI वेबसाइट https://uidai.gov.in/पर ‘Retrieve UID/EID’ ऑप्शन में जाकर चुनें कि आप अपना आधार नंबर (UID) या एनरोलमेंट ID (EID) पाना चाहते हैं.
  • अपना पूरा नाम, जैसा रजिस्टर्ड है, अपना लिंक्ड मोबाइल नंबर या ईमेल और कैप्चा भरें.
  • आपके मोबाइल पर भेजा गया OTP वेरिफिकेशन पूरा करें.
  • मोबाइल OTP बेस्ड ऑथेंटिकेशन के बाद, आधार नंबर/EID लिंक्ड मोबाइल नंबर पर SMS से भेजा जाएगा. बता दें क‍ि यह सर्विस फ्री है.

मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो क्‍या करें
अगर आपका मोबाइल आधार से लिंक नहीं है, तो भी अपनी डिटेल्स वापस पाने के कई तरीके हैं:

  • आधार एनरोलमेंट सेंटर पर जाएं और प्रिंट आधार सर्विस के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं, जहां अधिकारी आपका नंबर वापस पाने में मदद करेंगे.
  • UIDAI हेल्पलाइन पर कॉल करें भी कर सकते हैं. अपना आधार नंबर वापस पाने में मदद के लिए 1947 डायल करें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ