हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aadhaar Card में नाम, पता और DOB बदलना अगले साल तक मुफ्त! ये है Free Update की नई तारीख

Aadhaar Card Free Update Last Date Extended: आधार कार्ड में अपडेट करने के लिए आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। अब आप इस डेट तक फ्री में नाम, पता आदि बदल सकते हैं।

विज्ञापन

Aadhaar Card Free Update Last Date Extended: भारत में आधार कार्ड को लोगों की पहचान के तौर पर जाना जाता है। इसका इस्तेमाल कई तरह के कामों के लिए किया जाता है। ऐसे में हमारे लिए आधार में मौजूद सभी जानकारियों का सही होना जरूरी है। गलत जानकारी देना हमारे लिए ही समस्या खड़ी कर सकता है। यहां तक कि आधार में गलत जानकारी होने के कारण आपके किसी काम में भी रुकावट आ सकती है। इसलिए अगर आपके आधार कार्ड पर नाम, पता या जन्मतिथि जैसी जानकारी गलत है या आपको उसमें कुछ बदलाव करवाना है तो इस काम को आप फ्री में भी कर सकते हैं।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओर से मुफ्त में कार्ड में किसी भी तरह का बदलाव किया जा रहा है। आधार में फ्री अपडेट की सुविधा को UIDAI पिछले काफी महीने से दे रहा है जिसके लिए आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2023 तय की गई थी, लेकिन अब इस तारीख को भी बढ़ाकर अगले साल के शुरुआती महीनों तक कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- PAN-Aadhaar Link नहीं? कटेगा 1% नहीं कटेगा 20% TDS!

विज्ञापन

कब तक फ्री में अपडेट कर सकते हैं आधार कार्ड?

आधार कार्ड को फ्री में अपडेट (Aadhaar Card Free Update Deadline Extended) करने की नई तारीख 14 मार्च 2024 है। इसकी जानकारी खुद UIDAI ने अपने ऑफिशियल पोर्टल पर दी है। घोषणा के मुताबिक लोगों के पास आधार को मुफ्त में अपडेट करने के लिए और दिनों का समय है।

कैसे और कहां से फ्री में अपडेट होगा आधार कार्ड?

आधार कार्ड में अगर आप भी नाम, पता, जन्मतिथि आदि फ्री में चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको UIDAI की ऑफिशियल साइट पर जाना होगा। आपको माय आधार पोर्टल (myAadhaar Portal) पर जाना होगा। यहां पर अपना आधार नंबर और आधार से लिंक फोन नंबर एंटर करना होगा। ओटीपी डालने के बाद आप लॉगिन कर सकेंगे और फिर आपको यहीं पर आधार में बदलाव करने का भी ऑप्शन मिल जाएगा। वीडियो के जरिए आप myAadhaar Portal में कैसे फ्री अपडेट कर सकते हैं? इसके बारे में जान सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Aadhaar Card में कितनी बार बदल सकते है नाम या DOB? 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola