Aadhaar Card Free Update Last Date: देशभर के नागरिकों के लिए पहचान के तौर पर आधार और पैन कार्ड के लिए जाना जाता है। कई सरकारी और बाकी कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी के आधार कार्ड बन चुके हैं। जिसके पास यह डॉक्यूमेंट नहीं है उसे कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। लोगों के आधार कार्ड में कई तरह की करेक्शन होती हैं जैसे नाम, नंबर, फोटो, आदि। ऐसे में जान लीजिए कि आधार कार्ड फ्री में अपडेट करवाने की आखिरी तारीख नजदीक है। इस तारीख के बाद आधार अपडेट करवाएंगे तो पैसे भरने पड़ेंगे।
आखिरी तारीख क्या है?
आधार कार्ड को 14 मार्च तक फ्री में अपडेट किया जा सकता है। बात करें ऑनलाइन प्रोसेस की तो अगर आप अपने आधार कार्ड में नाम या पता ऑनलाइन अपडेट कर रहे हैं तो 50 रुपये पैसे भरने होंगे। 14 मार्च तक आप खुद से जुडी कोई भी जानकारी अपडेट करवा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: हाथ-उंगलियां और आंखें नहीं तो कैसे बनवाएं Aadhaar Card? केंद्र सरकार ने बताया नया तरीका
आधार कार्ड अपडेट करने का प्रोसेस क्या है?
- सबसे पहले आधार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- अपडेट आधार ऑप्शन पर क्लिक करें।
- बाद में, आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें।
- अब आधार कार्ड अपडेट करने के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- एड्रेस का ऑप्शन चुनें।
- फिर प्रोसीड टू अपडेट आधार पर जाएं।
- अब अपडेट एड्रेस से जुड़े डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- इसके बाद एक रिक्वेस्ट नंबर जेनरेट हो जाएगा।
- इस नंबर को सेव कर लें और फिर कुछ दिनों के बाद आपका आधार कार्ड अपडेट हो जाएगा।
- रिक्वेस्ट नंबर के जरिए आप अपना आधार कार्ड स्टेटस चेक भी कर सकते हैं।
ऐसा जरूरी नहीं कि ऑनलाइन प्रोसेस को ही चुनें। ऑफलाइन प्रोसेस के लिए आपको किसी आसपास के आधार सेंटर पर जाना होगा लेकिन इसके लिए फीस के तौर पर पैसे देने होंगे।
संबंधित खबरें
सिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी? क्या है नेटवर्थ
7 hrs agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
8 hrs agoभूटान में अदाणी पावर का बड़ा दांव, 770MW प्रोजेक्ट के लिए साइन हुआ एग्रीमे
9 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
11 hrs ago12A बताकर बेचा और निकल गया 13वां फ्लोर! जानें RERA के नए नियम
11 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
12 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
13 hrs agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
13 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines