Aadhaar Card Free Update: “आधार कार्ड” ये एक ऐसा दस्तावेज है जो देश के सभी नागरिक के पास होना जरूरी है। किसी भी तरह की गलती या कोई बदलाव के लिए आधार केंद्र या भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाया जा सकता है। आधार यूजर्स को सहूलियत देते हुए UIDAI ने फिर से फ्री में आधार अपडेट करने की सुविधा की तारीख को बढ़ा दिया है। 14 दिसंबर 2023 तक आधार यूजर्स कार्ड को फ्री में अपडेट कर सकेंगे। अगर अभी तक आपने भी आधार कार्ड को अपडेट नहीं किया है या उसमें कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं तो कुछ सरल स्टेप्स को अपनाकर आप मिनटों में आधार अपडेट कर सकते हैं। आइए इसके लिए आसान तरीका जानते हैं।
घर बैठे ऐसे करें फ्री में अपडेट करें Aadhaar Card
- सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां पर आपको लॉगइन का ऑप्शन शो होगा, उस पर क्लिक करें।
- यहां पर ‘नाम/लिंग/DOB और पता अपडेट’ ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- इन ऑप्शन में से आप वो चुन लें जिनमें कोई बदलाव करना चाहते हैं।
- नाम या लिंग या DOB या फिर पता में से कोई भी चुन लें।
- इसके बाद यहां अपना रजिस्टर्ड फोन नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी आया होगा, उसे दर्ज करें।
- अब पर डॉक्युमेंट अपडेट का ऑप्शन होगा, उसे चुनें।
- इसके बाद आपको अपनी आधार डिटेल्स शो होगी, चेक करके आप वेरिफाई कर सकते हैं।
- अगर आप एड्रेस अपडेट कर रहे हैं तो इससे संबंधित एड्रेस प्रूफ कॉपी का अपलोड करें।
ऊपर बताए गए प्रोसेस को अपनाने के बाद इस प्रक्रिया को UIDAI की ओर से स्वीकार किया जाएगा। इसके बाद आपको स्क्रीन पर 14 नंबर का URN शो होगा, जिससे आप अपने आधार में किए गए बदलाव का स्टेटस ट्रैक कर सकेंगे।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
10 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
10 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines