Aadhaar Card Free Update Process And Deadline: देशभर में आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। इसे आम आदमी का ‘आधार’ कहते हैं। आज के टाइम में यह एक अहम डॉक्यूमेंट है। बैंक अकाउंट खुलवाने से लेकर जमीन और मकान खरीदने जैसे कई कामों में इसकी जरूरत पड़ती है। ऐसे में आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करवाने का मौका न गंवाएं। UIDAI द्वारा डॉक्यूमेंट अपडेट करने की यह सुविधा फ्री में दी जा रही है।
कब तक मुफ्त में अपडेट करवा सकते हैं आधार कार्ड?
आपको बता दें कि यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI द्वारा 10 साल से ज्यादा टाइम पहले बनवाए गए आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करवाने की सुविधा दी गई है। हालांकि, पिछले महीने यानी मार्च में इस सर्विस के मुफ्त में इस्तेमाल करने की आखिरी तारीख को 14 मार्च से बढ़ाकर 14 जून 2024 कर दिया गया था। अगर आप आधार कार्ड में कोई डिटेल अपडेट करवाना चाहते हैं, तो उसे अभी भी बिना कोई फीस दिए करवा सकते हैं।
कैसे अपडेट करें आधार कार्ड की डिटेल्स?
- UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर लॉग इन करना होगा।
- होमपेज पर माई आधार पोर्टल पर जाकर आगे बढ़ें।
- आधार नंबर और रजिस्टर मोबाइल नंबर पर मिले ओटीपी का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
- अपनी डिटेल चेक करें और सही वाले बॉक्स पर टिक करें।
- डेमोग्राफिक जानकारी गलत मिलने पर ड्रॉप-डाउन मेनू से पहचान दस्तावेज सेलेक्ट करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
कब देनी पड़ेगी फीस?
फ्री में अपडेट करने की ये सेवा सिर्फ myAadhaar पोर्टल पर ही दी जा रही है। जो लोग आधार या CSC सेंटर्स पर जाकर इस सेवा का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें अपनी डिटेल्स अपडेट करवाने के लिए 50 रुपये की फीस देनी होगी।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
10 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
10 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines