Aadhaar Card Free Update Deadline Last Date: आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जिसके बिना कुछ कामों करना मुश्किल होता है। कई जगहों पर तो इसके बिना आप चाहकर भी काम करा नहीं सकते हैं। बच्चों का स्कूल में दाखिला करवाना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर कोई अन्य सरकारी काम भी करवाना हो इन सबके लिए एक अपडेट आधार का होना जरूरी है। नाम, पता, जन्म तिथि, तस्वीर समेत अन्य जानकारी का अपडेट होना जरूरी है। अगर आप भी आधार को अपडेट करना चाहते हैं तो मुफ्त में करवाने के लिए बस कुछ ही दिन बाकी हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं।
फ्री में आधार अपडेट करने का आखिरी मौका
आधार कार्ड को अगर आप अपडेट करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए 14 जून 2024 आखिरी तारीख है। UIDAI की ओर से आधार में नाम, पता, जन्म तिथि जैसी जानकारी को बदलने या अपडेट करने के लिए आपको 14 जून से पहले अप्लाई करना होगा। इससे पहले 14 मार्च 2024 आखिरी तारीख थी, लेकिन अब आधार कार्ड को यूजर्स 14 जून तक अपडेट कर सकते हैं। फ्री में आधार अपडेट करने के लिए बस आपको ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाना होगा।
कैसे और कहां Free में Aadhaar Update करें?
आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए आपको ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाना होगा। UIDAI की वेबसाइट या MyAadhaar App के माध्यम से आप आधार को अपडेट कर सकते हैं। myAadhaar Portal के जरिए आधार में बदलाव करा सकते हैं। हालांकि, आधार सेंटर जाकर बदलाव करवाने पर आपको भुगतान करना होगा।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card से हटानी है पुरानी तस्वीर, तो मिनटों में ऐसे करें चेंज
आधार को मुफ्त में ऑनलाइन कैसे अपडेट करें?
- सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां से आप आधार अपडेट का ऑप्शन चुन सकते हैं।
- अगर आधार से पता चेंज करना चाहते हैं तो अपडेट एड्रेस को सिलेक्ट करें।
- आधार लिंक फोन नंबर को एंटर करें और फिर ओटीपी को दर्ज करें।
- साथ ही पता से जुड़े दस्तावेजों को जमा करने के बाद सभी डिटेल्स को सबमिट करें।
- सभी डिटेल्स को वेरिफाई करने के बाद आप आगे के प्रोसेस को अपनाते हुए सबमिट कर सकते हैं।
- इस तरह से आपके आधार से पता अपडेट हो जाएगा और आप इसे आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Scams से कहीं खाली न हो जाए बैंक अकाउंट? जानें बचाव के तरीके
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
10 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
10 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines