Aadhaar Card Free Update Deadline: देश के नागरिक होने के तौर पर आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए। इसका इस्तेमाल एक तरह से पहचान पत्र के रूप में ही होता है। कई सारे काम को आधार के बिना नहीं किया जा सकता है। प्राइवेट से लेकर सरकारी काम हो या किसी योजना का लाभ उठाना हो, स्कूल या कॉलेज में दाखिला करना हो या फिर बैंक से संबंधित कोई काम निपटाना हो आदि के लिए आधार एक जरूरी दस्तावेज है। ऐसे में आधार अगर सही जानकारी के साथ अपडेट न हो तो आपके काम में रुकावट भी आ सकती है।
जी हां, आधार कार्ड का अपडेट होना बेहद जरूरी है। हर 10 साल के बाद आधार अपडेट करने के लिए पिछले कुछ सालों से लगातार सरकार की ओर से भी कहा जा रहा है। यहां तक कि आधार अपडेट के लिए फ्री सुविधा भी प्रदान की जा रही है।
14 सितंबर 2024 तक आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि आदि जानकारी को फ्री में अपडेट किया जा सकता है। जबकि, आधार से फोटो अपडेट करवाने के लिए आपको फीस चुकानी पड़ सकती है। आइए जानते हैं कि कैसे आप मुफ्त में आधार को अपडेट करा सकते हैं।
कैसे करें फ्री में आधार अपडेट?
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओर से आधार को फ्री में अपडेट कराने की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए आधार यूजर को UIDAI की वेबसाइट या MyAadhaar App को अपना होगा। घर बैठे या कहीं से भी आप ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाकर मुफ्त में आधार अपडेट कर सकते हैं। आधार सेंटर से अपडेट करवाने पर शुल्क चुकाना होगा।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card से हटानी है पुरानी तस्वीर, तो मिनटों में ऐसे करें चेंज
आधार की वेबसाइट से ऐसे बदलें अपना पता
अगर आधार कार्ड से घर का पता अपडेट करना है और वो भी बिल्कुल फ्री, तो इसके लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद यहां लॉगिन करें और होम पेज पर दिख रहे आधार अपडेट के ऑप्शन को सिलेक्ट करें। इसके बाद वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए आधार से लिंक्ड फोन नंबर एंटर करें। अब एड्रेस चेंज करने के लिए संबंधित दस्तावेज को सबमिट करें।
आगे के प्रोसेस में पूछी गई जानकारियां भरें और फिर आगे बढ़ते हुए सबमिट बटन पर क्लिक करें। इस तरह से आधार कार्ड से घर का पता अपडेट हो जाएगा। आप डाउनलोड के ऑप्शन में जाकर अपडेटेड आधार को डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card से कैसे लें Loan? इन स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से मिल जाएगा पैसा
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
9 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
10 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
11 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
12 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
13 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
17 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
17 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
18 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines