हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Aadhaar Card Download: UIDAI ने दी देशवासियों को बड़ी फैसिलिटी! अब घर बैठे ही ऑनलाइन डाउनलोड करें आधार कार्ड

विज्ञापन

Aadhaar Card Download: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI), जो आधार से संबंधित मामलों को देखता है। वह आधार कार्ड धारकों को आधार कार्ड का डिजिटल वर्जन ऑनलाइन डाउनलोड करने की भी अनुमति देता है। आधार की फिजिकल कॉपी की तरह, आधार की डिजिटल साइन्ड और पासवर्ड-प्रोटेक्टेड इलेक्ट्रॉनिक कॉपी भी समान रूप से मान्य है।

डिजिटल आधार विभिन्न उद्देश्यों के लिए पहचान और पते के वैध प्रमाण के रूप में भी काम करता है। डिजिटल आधार पाने के लिए, व्यक्ति को UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट – www.uidai.gov.in या www.eaadhaar.uidai.gov.in पर जाना होगा।

चेक करें एक-एक स्टेप

  • भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (uidai) की आधिकारिक वेबसाइट – www.uidai.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘My Aadhaar’ टैब के अंतर्गत ‘Download Aadhaar’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा। यहां अपना आधार नंबर या नामांकन आईडी (EID) दर्ज करें।
  • अपना पूरा नाम, पिन कोड और इमेज कैप्चा दर्ज करें।
  • ‘Get One Time Password’ (OTP) पर क्लिक करें और आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
  • ओटीपी दर्ज करें और ‘Download Aadhaar’ बटन पर क्लिक करें।
  • आपका आधार कार्ड एक PDF फाइल के रूप में डाउनलोड हो जाएगा।

PDF फाइल खोलने के लिए, आपको पासवर्ड दर्ज करना होगा जो आपके नाम के पहले चार अक्षरों और आपके जन्म के वर्ष (YYYY) से बना हुआ है। अपने आधार कार्ड पर शो हो रही डिटेल्स को ही सही से दर्ज करें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola