Aadhaar Biometric Lock Unlock: हमारे जीवन में आधार कार्ड बहुत ही खास है, वो इसलिए क्योंकि हमारे हर अकाउंट का डेटा इसमें होता है। देश जितना तकनीकी विकास कर रहा है उसमें उतने ही खतरें भी बढ़ते जा रहे हैं। हैकर्स नए नए तरीकों से फ्रॉड करने की फिराक में लगे रहते हैं। फॉड से बचने के लिए आपको अपने आधार की सिक्योरिटी कैसे करनी है इसका पता होना चाहिए।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) आपके बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण को लॉक करने की सहूलत देता है। इससे होता ये है कि जब तक आप अपने फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन नहीं करेंगे तब तक ये किसी भी तरह से मान्य नहीं होगा।
ईपीएफओ का बड़ा ऐलान, DOB के लिए आधार कार्ड नहीं होगा कोई Proof!
क्या है आधार बायोमेट्रिक लॉकिंग?
बायोमेट्रिक लॉकिंग/अनलॉकिंग एक ऐसी सुविधा है, जो आधार कार्ड धारक को अपने बायोमेट्रिक्स को लॉक करने और किसी भी भी वक्त उसे खोलने की सहूलत देता है। इस सुविधा का मकसद बायोमेट्रिक्स डेटा की निजता और गोपनीयता बनाए रखना है।
बायोमेट्रिक लॉक कैसे काम करता है?
बायोमेट्रिक लॉकिंग एक्टिव करने के लिए सबसे पहले एक बार आपके फिंगरप्रिंट, आपकी आंखों की पुतली या चेहरे को उसमें फीड करना होता है। जैसे ही ये काम होता है इसके बाद, आधार धारक आधार प्रमाणीकरण के लिए इन बायोमेट्रिक तौर-तरीकों का उपयोग नहीं कर सकता है। इसमें ये देखा जाता है कि कोई भी संस्था, किसी भी तरीके से एक बार हो चुके बायोमेट्रिक प्रोसेस के बाद इसकी प्राइवेसी नहीं तोड़ सकती है।
आधार कार्ड से लेकर ITR-सिम कार्ड तक…कल से बदल जाएंगे 7 नियम, फायदे-नुकसान दोनों होंगे
बायोमेट्रिक लॉक करने का प्रोसेस
बायोमेट्रिक लॉकिंग सिस्टम को एक्टिव करने पर ये तब तक लॉक रहता है जब तक उसमें उनका आधार ऐड ना किया जाए। सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए, इसके बाद आप आधार लॉक-अनलॉक पर क्लिक करें और अपना आधार नंबर डालें इसके साथ ही आपके फोन पर जो ओटीपी आएगा इसको उसमें भरें। इसके बाद बायोमेट्रिक लॉक इनेबल करें और 4 डिजिट का नंबर सेव कर दें। इससे बायोमेट्रिक लॉक हो जाएगा।
बायोमेट्रिक अनलॉक करने का प्रोसेस
फोन में डाउनलॉड आधार ऐप खोलकर अपने प्रोफाइल में जाएं, वहां पर 3 डॉट दिखाई देंगे, उसमें स्क्रॉल करते हुए नीचे जाएं। उसमें एक ऑप्शन आएगा जिसमें लिखा होगा बायोमेट्रिक लॉक। इस लॉक को इनेबल करते हुए अपना पिन दर्ज करें। इससे आपका बायोमेट्रिक अनलॉक हो जाएगा. इसी तरह से आसानी से आप पने आधार पर बायोमेट्रिक लॉक लगा सकते हैं. अगर इस प्रोसेस में किसा तरह की परेशानी आ रही है तो अपने नजदीकी सेंटर पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
12 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
12 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
2 days agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines