8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बीच बहुत से कंफ्यूजन है और उनमें से 1 जनवरी 2026 से इसके लागू होने को लेकर भी है. हालांकि इस मुद्दे पर सरकार की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया है. सरकार ने हालांकि इस ओर इशारा किया है कि कर्मचारियों को उस तारीख से एरियर मिल सकता है, लेकिन ऑफिशियली कुछ भी तय नहीं हुआ है. फाइनेंस मिनिस्ट्री को कर्मचारी संगठनों और नेताओं, दोनों से यह सवाल मिल रहा है. एक बार फिर, संसद के विंटर सेशन में यह टॉपिक उठा कि 8वां पे कमीशन कब लागू होगा और एरियर कब से शुरू होगा.
यह भी पढ़ें : चांदी पहुंची 1.92 लाख के करीब, क्या दिसंबर में कीमत पार कर जाएगी 2 लाख का आंकड़ा?
क्या 1 जनवरी 2026 से 8वां पे कमीशन लागू होगा?
हाल ही में 8th पे कमीशन का टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) जारी किया गया है. अब आयोग 18 महीने में अपनी रिपोर्ट जारी करेगा. लेकिन सरकार को अंतिम मंजूरी देने में 3 से 6 महीने का वक्त और लग सकता है. इसलिए इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. खासकर तब जब सरकार की ओर से तारीख को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है.
क्या कहता है अब तक का ट्रेंड
पिछले तीन पे कमीशन की हिस्ट्री को देखें तो ये पता चलेगा कि आयोग ने अपनी रिपोर्ट हमेशा डेडलाइन के बाद जमा की है. लेकिन, कर्मचारियों और पेंशनर्स को उनका एरियर पिछले पे कमीशन के खत्म होने की तारीख से ही मिलना शुरू हो गया था. उदाहरण के तौर पर, 7वें पे कमीशन की सिफारिशें जून 2016 में लागू की गईं, लेकिन कर्मचारियों और पेंशनर्स को एरियर 1 जनवरी 2016 से मिला था.
इसी तरह, 6वें पे कमीशन की सिफारिशों को अगस्त 2008 में मंजूरी मिली, लेकिन कर्मचारियों को एरियर 1 जनवरी 2006 से मिला. इसलिए, अगर सरकार पैटर्न में कोई बदलाव नहीं करती है तो ये संभावना बनती है कि इस बार भी ऐसा हो सकता है.
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
10 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
15 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
15 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
16 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
18 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
20 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
21 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
23 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines