8th Pay Commission Alert: केंद्र से पहले इन 5 राज्‍यों में रोलआउट हो सकता है 8th Pay, दो गुनी होगी सैलरी!

8th Pay Commission Latest Update: 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर चल रही हलचल ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच काफी उम्मीदें जगा दी हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार से पहले कुछ राज्य इस दिशा में तेजी दिखा रहे हैं.

8th pay latest update

इन राज्‍यों में पहले लागू हो सकता है 8वां वेतन आयोग

विज्ञापन

8th Pay Commission Alert: 8वें वेतन आयोग को लागू करने को लेकर चर्चाएं और अटकलें तेज हो गई है. केंद्र कर्मचार‍ियों के साथ राज्‍य कर्मचार‍ियों और पेंशनर्स को भी नया फ्रेमवर्क लागू होने का इंतजार है. माना जा रहा है क‍ि 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद सैलरी और पेंशन में काफी बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि केंद्र सरकार ने अभी तक कोई फाइनल टाइमलाइन घोषित नहीं की है, लेकिन आर्थिक रूप से मजबूत राज्यों में इसे लेकर हलचल बढ़ गई है.

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और असम इस मामले में सबसे आगे हैं. लगातार बढ़ती महंगाई के बीच इन राज्‍यों के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है.

विज्ञापन

किन 5 राज्यों में पहले लागू होने की उम्मीद है?

आमतौर पर आर्थिक रूप से मजबूत राज्य, केंद्र की घोषणा के तुरंत बाद या उससे पहले ही नया वेतन आयोग लागू करने की अपनी प्रक्रिया शुरू कर देते हैं. 8वें वेतन आयोग को लेकर भी कुछ ऐसे ही कयास लगाए जा रहे हैं. मीड‍िया र‍िपोर्ट्स की मानें तो इस मामले में 5 राज्य सबसे आगे रह सकते हैं:

असम: यह देश का पहला राज्य बन गया है जिसने 1 जनवरी 2026 को ही अपना 8वां राज्य वेतन आयोग गठित करने का ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश: सबसे बड़ा राज्य होने के कारण यहां कर्मचारियों की संख्या बहुत अधिक है और सरकार अक्सर समय पर कदम उठाती है.

विज्ञापन

महाराष्ट्र: आर्थिक मजबूती के कारण यहां वेतन आयोग की सिफारिशें तेजी से लागू होती हैं.

गुजरात और तमिलनाडु: इन राज्यों में भी प्रशासनिक ढांचा काफी सक्रिय है और यहां 8वें वेतन आयोग को लेकर सुगबुगाहट तेज है.

विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि मंजूरी मिलने के बाद, रिवाइज्ड पे स्ट्रक्चर सभी ग्रेड पर लागू होगा और अगर ज्‍यादा फिटमेंट फैक्टर तय होता है, तो निचले लेवल के कर्मचारियों को ज्‍यादा फायदा होने की संभावना है. नए स्केल के तहत पेंशनर्स को भी राहत मिलेगी.

विज्ञापन

क्या वाकई सैलरी दोगुनी हो जाएगी?
सैलरी दोगुनी होगी या नहीं, ये इस बात पर न‍िर्भर करता है क‍ि फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) क‍ितना तय होता है. अभी कर्मचारी यूनियनें 2.86 से 3.25 के फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रही हैं. अगर सरकार 2.86 का फिटमेंट फैक्टर मान लेती है, तो न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपये से बढ़कर सीधे 51,480 रुपये हो सकती है. हालांकि सैलरी में 30% से 35% की भारी बढ़ोतरी निश्चित है, लेकिन दो गुनी होना पूरी तरह से सरकार के अंतिम फॉर्मूले पर निर्भर करेगा.

कब से लागू होगा और एरियर का क्या?
8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जा रही हैं. भले ही इसकी घोषणा 2026 के अंत या 2027 में हो, लेकिन कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 से ही बढ़ी हुई सैलरी का लाभ मिलेगा. बीच के महीनों का पैसा, एरियर के रूप में एकमुश्त दिया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ