8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर सरकारी स्तर पर चर्चाएं तेज हैं. हालांकि सरकार ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा या फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) पर अंतिम मुहर नहीं लगाई है, लेकिन विशेषज्ञों और पूर्व रुझानों के आधार पर एक IAS अधिकारी की सैलरी में होने वाली बढ़ोतरी का एक अनुमानित खाका तैयार किया जा सकता है.
आमतौर पर हर 10 साल में नया वेतन आयोग लागू होता है. 7वां वेतन आयोग साल 2016 में आया था, इसलिए 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होने की उम्मीद है. 8वां वेतन आयोग आने के बाद एक IAS अधिकारी की सैलरी कितनी बढ़ जाएगी आइये जानते हैं:
यह भी पढ़ें : Gold Silver Rate: सोना, चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर, ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप की टैरिफ धमकी का दिखा असर
IAS अधिकारी की सैलरी में संभावित बढ़ोतरी
एक IAS अधिकारी की सैलरी मुख्य रूप से उनके Pay Level और Fitment Factor पर निर्भर करती है.
शुरुआती स्तर (Entry Level – SDM/Assistant Secretary)
अभी बेसिक पे (7th CPC) 56100 रुपये है. अगर फिटमेंट फैक्टर 1.92 से 2.86 रहता है तो सैलरी भिन्न हो सकती है. जैसे कि अगर फिटमेंट फैक्टर 1.92 रहता है, तो बेसिक पे 107700 के करीब हो सकती है. अगर यह 2.86 होता है, तो यह 160000 को पार कर सकती है.यानी इन-हैंड सैलरी, HRA, TA को मिलाकर एक नए IAS अधिकारी की ग्रॉस सैलरी 1.70 लाख रुपये से 2 लाख रुपये प्रति माह के बीच पहुंच सकती है.
DM/कलेक्टर/ज्वॉइंट सेक्रेटरी की सैलरी
अभी बेसिक पे 7th CPC के अनुसार 78800 रुपये से 118500 रुपये है. 8वें वेतन आयोग के बाद इनकी बेसिक सैलरी 1.70 लाख रुपये से 2.50 लाख रुपये के बीच होने का अनुमान है.
यह भी पढ़ें : RBI ने CIBIL को लेकर बनाया नया नियम, इस दिन से दिखने लगेगा असर
टॉप लेवल सबसे ऊंचा पद Cabinet Secretary की सैलरी
अभी बेसिक पे 7th CPC के अनुसार 250000 फिक्स्ड है. 8वें वेतन आयोग के बाद कैबिनेट सचिव की बेसिक सैलरी 5 लाख रुपये से 6 लाख रुपये प्रति माह के बीच फिक्स की जा सकती है.
बता दें कि जब महंगाई भत्ता (DA) 50% या उससे ऊपर हो जाता है, तो उसे बेसिक सैलरी में मर्ज करने की परंपरा रही है. इससे अन्य भत्ते (HRA आदि) भी अपने आप ही बढ़ जाते हैं.बेसिक सैलरी बढ़ने के साथ-साथ हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और ट्रैवल अलाउंस (TA) में भी बड़ी वृद्धि होती है. इस बात पर गौर करें कि ये आंकड़े केवल विशेषज्ञों के अनुमानों पर आधारित हैं. वास्तविक बढ़ोतरी वित्त मंत्रालय द्वारा गठित वेतन आयोग की अंतिम सिफारिशों और कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही स्पष्ट होगी.
संबंधित खबरें
भूटान में अदाणी पावर का बड़ा दांव, 770MW प्रोजेक्ट के लिए साइन हुआ एग्रीमे
57 mins agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
2 hrs ago12A बताकर बेचा और निकल गया 13वां फ्लोर! जानें RERA के नए नियम
3 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
4 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
4 hrs agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
5 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
5 hrs agoएडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
21 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
23 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines